मथुरा

भाई दूज पर यमुना में स्नान करने आए भाई बहन डूबे, मौत

यम-द्वितीया भाई दूज के अवसर पर स्नान करने आए भाई बहन की यमुना में डूबने से मौत हो गई।

2 min read
Oct 21, 2017
Bhai Dooj 2017
Bhai Dooj 2017

मथुरा। यम-द्वितीया भाई दूज के अवसर पर स्नान करने आए भाई बहन की यमुना में डूबने से मौत हो गई। भाई बहन के डूबने की सूचना रिवर पुलिस को लगी, तो रिवर पुलिस भाई-बहन को ढूंढने में जुट गई । पुलिस ने दोनों भाई बहनों के शव को यमुना में से बरामद कर लिया है।

ये हुई घटना
पूरे देश में भाई दूज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं मथुरा में भी भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए पूरे देश भर से श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। यहां यम-द्वितीया स्नान करने के लिए भारी संख्या में लोग आए हुए हैं, वहीं भरतपुर से आया एक परिवार मथुरा के काशीराम कॉलोनी निवासी भोला उम्र करीब 20 बर्ष के साथ उसकी बहन गोरी भरतपुर से अपने पति के परिवार के साथ यम-द्वितीया स्नान करने के लिए आए थे । सुबह 9 बजे भोला अपनी बहन गोरी के साथ यमुना में स्नान करने के लिए उतरे और दोनों भाई बहना स्नान करते करते गहरे पानी में चले गए। दोनों भाई बहन डूब गए। गहरे पानी में जाने के कारण गौरी उम्र 18 वर्ष और उसका भाई भोला उम्र करीब 21 वर्ष दोनों डूब गए। जब रिवर पुलिस को इन भाई-बहनों के डूबने की सूचना लगी, तो बिना समय गवाएं रिवर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और दोनों भाई बहनों की तलाश में जुट गई। रिवर पुलिस ने पहले तो गौरी की शव को यमुना में से बरामद किया और करीब डेढ़ घंटे के बाद उसके भाई के शव को भी गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया गया।

ये बोले अधिकारी
वहीं मृतिका गौरी के पति ने बताया कि भोला मथुरा की काशीराम कॉलोनी में रहता है और आज वे यहां यमुना में यम द्वितीया स्नान करने के लिए आए थे। एसएसपी मथुरा स्वप्निल मंगाई ने बताया कि आज सुबह दो भाई बहन बंगाली घाट पर स्नान के लिए आए थे और पानी की गहराई अधिक होने के कारण वो लोग डूब गए । करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यमुना से उनके शवों को बाहर निकाल लिया गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जो भी मुआवजा होगा मृतकों को दिलवाया जाएगा ।

Published on:
21 Oct 2017 03:01 pm