मथुरा

भाजपा नेता को नगर निगम के गनर और कर्मचारियों ने पीटा, जानिए पूरा मामला!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन में जुटी नगर निगम की टीम के काम में बार बार हस्तक्षेप करना भाजपा नेता पड़ गया महंगा।

less than 1 minute read
Sep 05, 2019
bjp leader

मथुरा। सौंख अड्डा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन में जुटी नगर निगम की टीम के काम में बार बार हस्तक्षेप करना भाजपा नेता को भारी पड़ गया। नगर आयुक्त की मौजूदगी में उनके गनर और कर्मचारियों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष की पिटाई कर डाली। हंगामा होने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल भाजपा पदाधिकारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि भाजपा पदाधिकारी के हाथ में फ्रेक्चर हो गया है। फिलहाल उन्होंने पिटाई करने वाले गनर और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

ये है पूरा मामला
मामला बुधवार का है। नगर आयुक्त रवीन्द्र कुमार मांदड़ करीब दस बजे संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह व अन्य अधिकारीगणों के साथ मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सौंख अड्डा क्षेत्र में साफ सफाई का निरीक्षण करने गए थे। इसी दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह होरा वहां से गुजरे और रुककर अधिकारियों से पूछताछ करने लगे। राजेन्द्र सिंह होरा का कहना है कि उन्होंने ये भी बताया कि वे भाजपा के पदाधिकारी हैं। उनकी टोकाटाकी अधिकारियों को पसंद नहीं आयी और उन्होंने अपने साथ मौजूद पुलिसकर्मी से उन्हें भगाने को कहा। आरोप है तभी वहां मौजूद अधिकारी के गनर व नगर निगम कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट कर डाली। इससे उनके हाथ में फ्रेक्चर हो गया। इसके बाद ही वहां हंगामा शुरू हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार और सीओ राकेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और भाजपा नेता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद भाजपा पदाधिकारी ने कोतवाली में तहरीर दी।

Published on:
05 Sept 2019 02:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर