7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा में कुंड में नहाने के लिए कूदे किशोर की डूबने से मौत, 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगाने आगरा से आया था परिवार

Teenager jumped into Kund: मथुरा में कुंड स्नान के दौरान आगरा से आए एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

2 min read
Google source verification
एसपी ग्रामीण, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Teenager jumps into Pond in Mathura: मथुरा में अधिकमास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि और गिरिराज महाराज की 21 किलोमीटर की परिक्रमा करने के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमर रही है। इसको देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कुंड में होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए चारों ओर बेरीकेडिंग लगाई गई है। इसके बावजूद कुछ लोग कुंड में स्नान करने के लिए बैरिकेडिंग फांदकर चले जाते हैं।

इसी क्रम में आज एक किशोर बैरीकेडिंग फांदकर कुंड में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने युवक के शव को बरामद किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि किशोर आगरा से आया था। अब बैरिकेडिंग के ऊपर जाली लगाने की व्यवस्था की जा रही है। अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को कुंड में नहाने से रोका जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आगरा से आया था परिवार मथुरा

मथुरा में आगरा के शाहगंज से एक परिवार मथुरा आया था। इस ग्रुप के सभी लोग फव्वारे में स्नान कर रहे थे। इसी बीच एक किशोर ने बैरिकेडिंग को फांदते हुए कुंड में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन लड़का नहीं माना और वह कुंड में अंदर चला गया। फिसलन होने के कारण किशोर बाहर नहीं निकल पाया। मौके पर मौजूद पुलिस और गोताखोर की टीम ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन किशोर को बचाया नहीं जा सका।

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण?

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि अधिमास के अवसर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में लोग कुंड स्नान करने के लिए चले जाते थे इसके रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है। इसके अतिरिक्त कुंड में फव्वारा भी लगाए गए हैं। जिसे श्रद्धालु स्नान करके दर्शन का लाभ ले रहे हैं। आगरा से आए एक बच्चे ने बैरीकेडिंग को फांदते ते हुए कुंड में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।‌ शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया गया है।‌ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग