मथुरा

गोपाष्टमी पर सांसद हेमा मालिनी ने की गोसेवा, गायों को खिलाया चारा

अक्रूर गांव में भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने विधि-विधान से गो पूजन किया। उन्होंने गायों को गुड़ चना और चारा खिलाकर आरती की।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2021, 3:41 PM IST
mp_hema_malini.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर जहां जगह-जगह आयोजन किए गए। इस दौरान गौ माता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर उन्हें चारा खिलाया। मथुरा से सांसद और प्रसिद्ध सिने तारिका हेमा मालिनी ने भी पूजन कर गोपाष्टमी के पर्व को मनाया। सांसद हेमा के साथ-साथ लोगों ने गोपाष्टमी के अवसर पर गौ संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।

धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व

कान्हा के ब्रज में गोवर्धन पूजा के बाद गुरुवार को गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मथुरा के वृंदावन में गोपाष्टमी पर्व पर मंदिरों एवं गोशालाओं में विभिन्न कार्यक्रम हुए। प्रात: काल गो पूजन, गो भोग, गो स्तुति की गई। इसके बाद गोमाता की आरती उतारकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का लोगों ने संकल्प लिया।

सांसद हेमा मालिनी ने की गोसेवा

अक्रूर गांव में भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने विधि-विधान से गो पूजन किया। उन्होंने गायों को गुड़ चना और चारा खिलाकर आरती की। श्रीकृष्ण के स्वरूप गायों को चराते हुए चल रहे थे। आखिर में गोमाता की आरती उतारी। गोशाला के मंत्री व नगर निगम में उपसभापति राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि गोमाता की रक्षा करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गाय का संरक्षण बहुत ही आवश्यक है।

मंत्री लक्ष्मी नारायण ने भी गायों को खिलाया गुड़

वहीं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भी घर के समीप बनी अपनी गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया और विधि विधान से पूजन किया। कैबिनेट मंत्री में पूजन के बाद कहा कि गाय में देवी देवताओं का वास है और हम सभी को अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए गौ माता का संरक्षण करना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला