मथुरा

भाभी की बहन से देवर करना चाहता था शादी जब उसने किया इनकार… तो भाभी को मार डाला खुद का भी गला काटा हालत गंभीर

यूपी के मथुरा जिले में दिल को एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने एक हँसते खेलते परिवार को तबाह कर दिया। भाभी की बहन ने शादी करने से इनकार किया। तो देवर ने अपनी भाभी पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। खुद भी आत्महत्या करने का प्रयास किया।

2 min read
Feb 15, 2026
मृतक की फाइल फोटो जांच करती पुलिस सोर्स AI

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। देवर ने अपनी भाभी की बहन से शादी की इच्छा जताई थी। लेकिन लड़की के इनकार के बाद वह नाराज चल रहा था। रविवार को गुस्से में उसने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। फिर खुद का गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की।

मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के कटैलिया बागई गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के रहने वाले ज्वाला प्रसाद के दो बेटे हैं। कालू और दीपक। कालू की शादी करीब चार महीने पहले करिश्मा नाम की युवती से बलदेव में आयोजित एक सामूहिक विवाह समारोह में हुई थी। उसी समारोह में करिश्मा की बहन की शादी दीपक से होने की बात चली थी। लेकिन लड़की ने इससे साफ इनकार कर दिया था। तभी से दीपक नाराज बताया जा रहा था।

ये भी पढ़ें

प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने वाले क्रिकेटर की आत्महत्या के मामले में मिला सुसाइड नोट, लिखा मेरा कोई… संबंध नहीं

भाभी की हालत गंभीर होने पर खुद का गला काटा

रविवार दोपहर कालू और उसके पिता खेत पर काम करने गए हुए थे। घर में करिश्मा और दीपक मौजूद थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में दीपक ने करिश्मा पर हमला कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

अस्पताल पहुंचते ही भाभी की मौत, देवर का चल रहा इलाज

कुछ देर बाद जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो दोनों को खून से लथपथ हालत में देखा। तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान करिश्मा की मौत हो गई। जबकि दीपक की हालत नाजुक बनी हुई है। और उसका इलाज जारी है।

अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस

अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और जांच शुरू की। घर की तलाशी लेने पर चूल्हे की राख में एक ब्लेड मिला। जिस पर खून के निशान मिटाने की कोशिश की गई थी। कमरे के गद्दों को धोकर छत पर सुखाया गया था। पुलिस को शक है कि घटना के बाद सबूत छिपाने का प्रयास किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृत महिला आगरा की रहने वाली थी। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
15 Feb 2026 06:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर