मथुरा

BREAKING लाडली जी मंदिर से जाते समय पहाड़ी पर मुख्यमंत्री योगी की कार दुर्घटनाग्रस्त

कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा भी सवार थे।
less than 1 minute read
• •
Mar 03, 2020
Feature image

मथुरा। बरसाना में लाडली जी के दर्शन कर मंदिर से जाते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा भी सवार थे। गनीमत रही कि बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गई।

दरअसल बरसाना में लाडलीजी का मंदिर पहाड़ी पर स्थित है। यहां जाने-आने का रास्ता काफी सकरा है और आबादी भरे इलाके से गुजरते हुए यह रास्ता जाता है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दोपहर करीब 12:30 बजे लाडलीजी मंदिर से सफारी कार में सवार होकर रंगोत्सव में शामिल होने के लिए निकले। मंदिर से कुछ दूरी पर चलकर ही मुख्‍यमंत्री की कार दीवार से टकरा गई। गनीमत रही कि कार की रफ्तार काफी कम थी, अन्‍यथा डिवाइडर टूटने के बाद दूसरी तरफ गहरी खाई है जिसमें कार जा सकती थी।

मुख्यमंत्री की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि कार में मामूली नुकसान आया है। मुख्यमंत्री को दूसरी कार में बैठाकर रंगोत्सव के लिए रवाना किया गया।

Published on:
03 Mar 2020 01:26 pm
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?