मथुरा

Mathura : रोशनदान तोड़कर संप्रेक्षण गृह से भाग रहे बाल बंदियों को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा

मथुरा के राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद दो बाल बंदियों के रोशनदान तोड़कर भागने का प्रयास करने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों द्वारा खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया है। दोनों बाल बंदी अब दहशतजदा हैं। उन्होंने संप्रेक्षण गृह में अपनी जान को खतरा भी बताया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Sep 2022, 3:08 PM IST
child-prisoners-who-were-trying-to-escape-from-the-observation-home-beaten-up-by-tying-to-pole-in-mathura.jpg

मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में बंद दो बाल बंदियों के रोशनदान तोड़कर भागने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बाल बंदियों के भागने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में दोनों ही बाल बंदियों को पकड़ लिया गया। आरोप है कि इसके बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह के शेखर, सोनू और विक्रान्ति नाम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने खंभे से बांधकर बेरहमी से लाठी-डंडे और बेल्ट से पिटाई की है। दोनों बाल बंदियों ने अपनी जान को खतरा भी बताया है कि उन्हें संप्रेक्षण गृह में ही मारा जा सकता है। दोनों के शरीर पर चोटों के निशान हैं। एंबुलेंस की सहायता से दोनों बाल कैदियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भी भिजवाया गया।

जब इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों बाल बंदियों ने भागने का प्रयास किया था। उनके साथ हुई मारपीट के कारण उनका मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जो भी कर्मचारी इस मामले में दोषी होगा उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

राजकीय संप्रेक्षण गृह के अधिकारी और कर्मचारी मामले को दबाने में जुटे

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व में भी ऐसे कई मामले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के आ चुके हैं। कर्मचारी जब चाहे जिस बच्चे के साथ मारपीट कर देते हैं। इस बार भी बाल बंदियों के साथ हुई मारपीट को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा था।

Updated on:
10 Sep 2022, 3:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला