मथुरा

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का निर्वस्त्र शव, दुष्कर्म कर फेंके जाने की आशंका

शव के पास से खाली शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले रेप हुआ है और उसके बाद हत्या की गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Dec 2019, 5:49 PM IST
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का निर्वस्त्र शव, दुष्कर्म कर फेंके जाने की आशंका
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का निर्वस्त्र शव, दुष्कर्म कर फेंके जाने की आशंका

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के भरतपुर रेलवे मार्ग पर 40 वर्षीय एक महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या क्यों हुई और किसने की यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

ये है मामला

रविवार की सुबह थाना हाईवे क्षेत्र के नरहोली पुल के नीचे मथुरा भरतपुर मार्ग स्थित झाड़ियों में 40 वर्षीय एक महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। रेलवे ट्रैक के समीप अर्धनग्न अवस्था में पड़े मिले शव को देख हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर अज्ञात महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि शव के पास से खाली शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले रेप हुआ है और उसके बाद हत्या की गई है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी शलभ माथुर ने घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही है।

Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल