मथुरा

भारत की पहचान राम और कृष्ण सेः चौधरी लक्ष्मी नारायण

-कार्तिक पूर्णिमा पर 51 यमुना घाटों पर 51 हजार दीपक प्रज्ज्वलित   -विदेशी श्रद्धालु भी देव दीपावली के साक्षी बने, मन हुआ प्रफुल्लित

2 min read
Nov 13, 2019
dev deepawali

मथुरा। कार्तिक पूणिमा के अवसर पर यमुना के घाटों पर 51 हज़ार दीपक जलाकर दीपदान किया गया। यमुना के घाटों पर हजारों की संख्या में दीपदान किये जाने से घाट शोभायमान लग रहे थे। हजारों की संख्या में लोग दीपदान के साक्षी बने। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम की वजह से भारत की पहचान है।

51 हजार जलाए गए दीपक

मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कान्हा की नगरी मथुरा में प्रदेश सरकार की आवाहन पर देव दीपावली के दिन यमुना के घाटों को सजाया संवारा गया। इस दौरान घाटों पर 51 हजार दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। बता दें कि विश्राम घाट के अलावा बंगाली घाट को भी भव्यता से सजाया गया और हजारों की संख्या में यहां लोग दीपदान करने के लिए पहुंचे ।

राम और कृष्ण एक स्वरूप

दीपदान महोत्सव में भाग लेने के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा भगवान राम त्रेता में और भगवान कृष्ण द्वापर में वहीं एक स्वरूप है भगवान विष्णु का। दोनों में से किसी में कोई अंतर नहीं है। भगवान कृष्ण की वजह से भारत वर्ष की पहचान है और भगवान राम की वजह से भी भारतवर्ष की पहचान है।

भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक

उन्होँने कहा कि यह सभी देश और संस्कृति की धरोहर हैं। देव दीपावली के अवसर पर मथुरा में दीपदान किया गया और इस दीपदान में भाग लेने के लिए देश-विदेश से लोग यहां मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह सब भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक हैं इसलिए हम लोग देव दीपावली मना रहे हैं।

Updated on:
13 Nov 2019 09:55 am
Published on:
13 Nov 2019 09:25 am
Also Read
View All