मथुरा

विदेश यात्रा पर जाने से पहले देवकी नंदन ठाकुर बोले, दो म​हीने में सोच ले सरकार, हम जो करेंगे दो महीने बाद करेंगे

यूएस यात्रा पर निकलने से पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मिले और आशीर्वाद लिया।
2 min read
• •
Updated: 12 Sep 2018, 3:49 PM IST
devkinandan thakur
devkinandan thakur

मथुरा। यूएस जाने से पहले कथावाचकदेवकीनंदन ठाकुर द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे और उनके चरण छूकर आशीर्वाद लिया। इस बीच वे मीडिया से भी रूबरू हुए और एससी-एसटी एक्ट की लड़ाई को लेकर तमाम अहम बातें कहीं। बता दें कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने हाल ही एससी-एसटी एक्ट में संशोधन को गलत बताया था और इसे सवर्णों को शोषित करने वाला एक्ट कहा था।

ये मेरी नहीं समाज की लड़ाई है, जारी रहेगी
एससी-एसटी एक्ट पर मीडिया से बात करते हुए देवकीनंदन ठाकुर ने कहा जो भी हो अच्छा हो, भगवान से यही प्रार्थना है। फिलहाल विदेश यात्रा पर जा रहा हूं, इसलिए महाराजजी से आशीर्वाद लेने आया था। इस बीच जब उनसे पूछा गया कि आपके जाने के बाद एससी-एसटी एक्ट की लड़ाई कौन लड़ेगा तो उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब मेरी नहीं है, पूरे समाज की है और बहुत लंबी है, यह लड़ाई जारी रहेगी।

आंदोलन दबाने के लिए सोशल मीडिया पर फैलायी जा रहीं अफवाहें
वहीं सोशल मीडिया पर देवकी नंदन ठाकुर के नाम से कुछ ऐसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिसमें दलितों को मंदिर में न घुसने देने की बात कही है।इस पर उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ चल रहे आंदोलन को दबाने के लिए इस तरह की तमाम अफवाहें फैलाई जा रही हैं। लेकिन ये आंदोलन उसी दिशा में, उसी राह पर और उसी मकसद के साथ जारी रहेगा।

सभी भक्तों से की शांति की अपील
इस दौरान उन्होंने अपने सभी श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा शांति से काम लें। हमने दो महीने के लिए सरकार को समय दिया है। सरकार को सोचने दें। अब जो करेंगे, उसके बाद करेंगे। वहीं जब उनसे ये कहा गया कि वे पीक टाइम पर क्यों जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम पहले से फिक्स था। जब युद्ध करेंगे तब ही हमारा पीक टाइम होगा।

Updated on:
12 Sep 2018, 3:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला