मथुरा

बांके बिहारी मंदिर में हादसा, भारी भीड़ में दम घुटने से श्रद्धालु की मौत

Banke Bihari Mandir News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2024, 3:31 PM IST
devotees_death_in__banke_bihari_mandir.png
Devotee dies of suffocation in Banke Bihari Mandir Vrindavan

Banke Bihari Mandir News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हो गई है। घटना केे बाद मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक मौत के पीछे का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। ऐसा माना जा रहा है कि अधिक भीड़ के कारण व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है।

दरअसल, आज यानी गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे 35 साल का एक व्यक्ति मथुरा के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) में दर्शन के लिए आया था। मंदिर में भक्तों की भीड़ अधिक थी। और इसी बीच व्यक्ति की तबियत मंदिर परिसर में ही खराब हो गई। इस स्थिति में मंदिर के निजी गार्ड व्यक्ति को गेट नंबर एक से बाहर लेकर आए। वहीं, मंदिर के प्राथमिक चिकित्सा टीम ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन राहत न मिलने पर व्यक्ति को अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मंदिर निरीक्षक अशोक कुमार और उप निरीक्षक रंजीत नागर व्यक्ति को लेकर अस्पताल के आपातकाल वार्ड में पहुंचे। तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर तन्वी दुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्ति को सीपीआर दी गई। नब्ज देखी गई, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक के पास से 520 रुपए, एक कंघा और एक चश्मा बरामद हुआ है। पुलिस मृतक व्यक्ति की पहचान में जुटी है।

Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल