मथुरा

मामूली विवाद में पथराव और फायरिंग, कई लोग घायल

दुकान में सामान लेने गए दो युवकों की आपस में कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद। दोनों पक्षों ने आमने सामने आकर पथराव और फायरिंग की।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2017, 10:28 AM IST
Dispute
Dispute

मथुरा। जिले के थाना छाता के दौताना में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर पहले तो कहा सुनी हुई और बाद में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। पथराव और फायरिंग में कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि परचून की दुकान से सामान लेने को लेकर विवाद बढ़ा था।

ये है मामला
मथुरा के थाना छाता कोतवाली इलाके के गांव दौताना निवासी वकील नामक एक शख्स का बेटा रात में करीब आठ बजे दुकान पर सामान लेने गया था। दुकान पर सामान लेते समय उसकी निजाम नामक लड़के से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में गाली गलौज होने लगी और बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और फायरिंग भी हुई। इस बीच कई लोग घायल हो गए।

घरों में गिरे पत्थरों से लोग हुए घायल
सुमरत नाम के शख्स का कहना है कि मैं खाना खाकर घर से निकला तो इनके बीच गाली गलौज हो रही थी। मैंने बीचबराव करने की कोशिश की तो एक लड़के ने मुझे धक्का दे दिया। उसके बाद अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की। उसके बाद ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ये पत्थर लोगों के घरों के अंदर गिरे जिससे कई लोग घायल हो गए।

वहीं इस मामले में पथराव में घायल हुए नासिद नाम के युवक ने बताया कि हम लोग घर में थे। अचानक एक ईंट आकार मेरे सिर में लग गयी। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई फिर कई राउंड फायरिंग हुई। तब पता चला कि बाहर विवाद हो गया है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है। साथ ही मौके से नौ लोगों को हिरासत में लिया है।

Updated on:
13 Dec 2017, 10:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला