मथुरा

शराबी ने पुलिस चौकी पर किया तांडव, सरकारी दस्तावेज फाड़े, देखें वीडियो

शराबी के तांडव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
Feb 02, 2020
शराबी ने पुलिस चौकी पर किया तांडव, सरकारी दस्तावेज फाड़े, देखें वीडियो

मथुरा। जिम में से मोबाइल गायब होने पर एक शराबी ने चौकी पर जमकर हंगामा काटा और सरकारी दस्तावेज सड़क पर फेंक दिए। शराबी का हंगामा देख राह चलते लोग रुक कर एकत्रित हो गए इसी दौरान शराबी के द्वारा किए गए हंगामे का पूरा वीडियो किसी व्यक्ति ने बना लिया। शराबी के तांडव का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये है मामला

शराब का नशा जिसे चढ़ता है वह अपने सामने किसी को नहीं समझता, ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला थाना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित अड्डा चौकी पर। नशे में धुत एक शराबी ने चौकी के अंदर रखे सरकारी दस्तावेजों को तितर-बितर कर उन्हें बाहर फेंक दिया। शराबी द्वारा किए गए इस हंगामे ने पुलिस महकमे की सतर्कता की पोल खोल कर रख दी। बताया यह गया है कि शराबी द्वारा जब हंगामा किया गया तो चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था और यही वजह रही कि शराबी ने सरकारी दस्तावेजों को चौकी से निकाल कर सड़क पर फेंक दिया और पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा मोबाइल चोरी हो गया। मैं रिपोर्ट लिखाने आया तो पुलिस वालों ने मेरी नहीं सुनी और मुझे दुत्कार कर भगा दिया। शराबी द्वारा किए गए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मौका ए वारदात से शराबी को सरकारी दस्तावेजों की छेड़खानी के आरोप में हिरासत में ले लिया है।

Published on:
02 Feb 2020 11:52 am
Also Read
View All