मथुरा

द्वारिकाधीश महाराज ने मोती जड़ित हिंडोले में विराजमान होकर दिए भक्तों को दर्शन, देखें वीडियो

यमुना Yamuna किनारे स्थित भगवान द्वारिकाधीश के मंदिर में सावन के महीने में नित दिन नए हिंडोले सजाए जाते हैं और भगवान इन हिंडोलों में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 3:25 PM IST
Dwarikadhish
द्वारिकाधीश महाराज ने मोती जड़ित हिंडोले में विराजमान होकर दिए भक्तों को दर्शन, देखें वीडियो

मथुरा। भगवान द्वारिकाधीश dwarkadhish ने नीले कपड़े के मोती जड़ित हिंडोले (Pearl carousel) में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने जमकर भजन गाए। हिंडोली में विराजमान द्वारिकाधीश के अलौकिक दर्शन कर श्रद्धालु द्वारिकाधीश की भक्ति में सराबोर दिखे।

सावन महीने में भक्तों का लगा रहता है तांता

यमुना Yamuna किनारे स्थित भगवान द्वारिकाधीश के मंदिर में सावन के महीने में नित दिन नए हिंडोले सजाए जाते हैं और भगवान इन हिंडोलों में विराजमान होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। हिंडोले सजाने की यह परंपरा कई हजार बरसों से चली आ रही है और भगवान को सावन के महीने में हिंडोलों में विराजमान कर झुलाया जाता है। नीले कपड़े के मोती जड़ित हिंडोले में विराजमान होकर भगवान द्वारिकाधीश अपने भक्तों को दर्शन देते नजर आए। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि ठाकुर द्वारिकाधीश जी के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मन्दिर के गोस्वामी श्रीश्री 108 बृजेश कुमार जी महाराज के द्वारा किया जाता है और उसका संचालन कांकरोली युवराज डॉ वागीश कुमार जी महाराज के द्वारा किया जाता है। इसीके तहत श्रावण मास में विभिन्न प्रकार के हिंडोलों में झूला झुलने का अलग ही महत्व है क्योंकि यह एक ब्रज की अनूठी परंपरा है। इसीके तहत पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के सभी मंदिरों में ठाकुरजी को लाड लडाने की परम्परा है।

इनका रहा विशेष सहयोग

इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, सहायक अधिकारी कमला शंकर, मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी, एडवोकेट समाधानी राजीव चतुर्वेदी, पंडित बृजेश चतुर्वेदी, बीएन चतुर्वेदी सत्यनारायण, राधा रमन अरोड़ा, अजय भट्ट, कन्हैया लाल, जीतू, बलदेव भंडारी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला