मथुरा

Patrika Breakingः मंदिर में नमाज पढ़ने वाला फैजल कोरोना पॉजिटिव, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

मथुरा के मंदिर में नमाज पढ़ने वाला फैजल खान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2020, 5:38 PM IST
Faizal Khan
Faizal Khan

मथुरा. मथुरा के मंदिर में नमाज पढ़ने वाला फैजल खान कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। फैजल खान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसकी कोरोना जांच कराई गई, जो पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद उसे एम्बुलेंस के जरिए न्यायलय लाया गया, जहां ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने स्वयं कोर्ट से बाहर आकर उसे देखा और 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। शनिवार को थाना बरसाना क्षेत्र के नंद गांव स्थित नंद मंदिर में शनिवार को खुदाई खिदमतगारों ने नमाज पढ़ी थी, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है।

विधायक ने दिया बयान-

छाता से विधायक और दुग्ध उत्पादन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण मंगलवार को नंद गांव पहुंचे। यहां उन्होंने नंद मंदिर के सेवायतों से मुलाकात की। मंदिर में पढ़ी गई नमाज को लेकर चिंता भी जताई और कहा कि मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। मेरे निर्देश पर पुलिस ने फैजल खान नाम के एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार लोगों की तलाश की जा रही है।

चौधरी लक्ष्मी नारायण ने यह भी कहा कि कुछ दिन पूर्व पीएफआई के सदस्य मथुरा से पकड़े गए थे और मुझे ऐसा आभास हो रहा है कि यह घटना मेरे गृह जनपद में हुई। उन्होंने यह भी कहा गहनता से जांच की जाएगी जो भी दोषी है उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला