मथुरा

जिस स्कूल वैन का वीडियो हुआ था वायरल, उसी में लगी आग, दर्जनों बच्चे बाल-बाल बचे

-एक बच्ची का पैर झुलसा, भूसे की तरह भरे थे बच्चे-आग लगने की घटना से अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त -प्रधानाचार्य ने कहा- वैन क जल्दी हटा देंगे
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2019, 10:46 PM IST
Govt School
जिस स्कूल वैन का वीडियो हुआ था वायरल, उसी में लगी आग, दर्जनों बच्चे बाल-बाल बचे

मथुरा। राया कस्बे के रेलवे रोड स्थित राया बाल मंदिर के तकरीबन दो दर्जन से अधिक छात्र- छात्राओं को ले जा रही वैन यूपी 85ए एफ 4236 में रेलवे रोड स्थित दीक्षित हॉस्पिटल के समीप अचानक आग लग गई। घटना में सिमरन उम्र 8 वर्ष का पैर झुलस गया। बताया जा रहा है कि कुछ और बच्चे भी चपेट में आये हैं। वहीं चालक की सूझबूझ से बच्चों को निकाल कर किसी तरह आग पर काबू पाया।

प्रधानाचार्य ने कहा- वैन हटा देंगे
जैसे ही अभिभावकों को यह जानकारी हुई कि जिस वैन में बच्चे गये हैं उस में आग लग गई है, हडकम्प मच गया। जिसने भी सुना वह घटना स्थल की ओर दौड पड़ा। हालांकि कोई बड़ी घटना घटित नहीं होने पर लोग भगवान का धन्यवाद कर रहे थे। स्कूल प्रबंधन के प्रति अभिभावकों और दूसरे लोगों का गुस्सां सातवें आसमान पर था। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। स्कूल प्रधानाचार्य उमेश सारस्वत से हुई बातचीत में पहले तो उन्होंने हादसे से अनभिज्ञता जताई। जब अभिभावकों का दबाव बढा तो कहा कि हम जल्द ही इन वैन को स्कूल से हटा देंगे। स्कूल मैनेजर सुभाष बाबू अग्रवाल खुद के शहर से बाहर होने की बात कह कर घटना के प्रति अनभिज्ञता जता दी।

वीडियो भी वायरल हुआ था
राया कस्बे के एक स्कूल के छात्रों को भूसे की तरह प्रतिबंधित वैन में ले जाता हुआ वीडियो कुछ दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसी वैन में गुरुवार को आग लग गई। राया कस्बे के प्रतिष्ठित स्कूल का बताया जा रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है मानकों को ताक पर रख नन्हे मुन्नों को कैसे भूसे की तरह भरकर स्कूल ले जाया जा रहा है। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार ने सभी जनपदों के प्रवर्तन दल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए प्राइवेट स्कूलों में वैन को प्रतिबंधित कर दिया है। उसके बावजूद राया कस्बे में दर्जनों वैन छात्र-छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला