मथुरा

मेले में झूला झूलने को लेकर हुआ विवाद, जमकर हुई फायरिंग, तीन घायल

झगड़े के दौरान करीब 20 राउंड फायरिंग हुई।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2018, 4:20 PM IST
Harsh Firing
मेले में झूला झूलने को लेकर हुआ विवाद, जमकर हुई फायरिंग, तीन घायल

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दो तरफ से फायरिंग शुरू हो गयी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस झगड़े की जांच में जुट गई है।

ये है मामला
जिले के थाना हाईवे क्षेत्र के गांव सतोह में उस समय अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जब दो पक्ष सतोहा गांव में चल रहे शांतनु कुंड के मेले में झूला झूलने की बात को लेकर आमने सामने आ गए। बातों ही बातों में दोनों पक्षों के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते देख मेले में हड़कम्प मच गया। फायरिंग में रूपी पक्ष के रूप सिंह पुत्र बीरी सिंह निवासी असगरपुर, देवेंद्र पुत्र छिंगा और संजय पुत्र हरी सिंह बघेल घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच में जुट गई है।

20 राउंड हुई फायरिंग

घायल रूप सिंह ने बताया कि मैं अपने बच्चों को मेला दिखाने के लिए आया था। झूला के पास कुछ लोगों में कहासुनी हो रही थी। अनाचक भगदड़ मच गई और गोली चलना शुरू हो गई। एक गोली मुझे भी आकर लग गयी। मैंने हमलावरों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने मेरे ऊपर ही हमला कर दिया। करीब 20 राउंड फायरिंग हुई।

झगड़े की वजह पता नहीं
झगड़े की सूचना पर पहुंचे डायल 100 के हैड कांस्टेबल श्याम पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मेले में झगड़ा हो गया है। सूचना पर हम लोग यहां पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि झगड़े की क्या वजह रही।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला