वृंदावन में ट्रैक्टर ने विदेशी महिला को कुचला, मौत

कृष्ण भक्ति के लिए वृंदावन में आईं ऑस्ट्रेलिया की सरीना की एक ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई।

less than 1 minute read
Jan 09, 2017
Road Accident
मथुरा
। वृन्दावन थाना क्षेत्र में तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने एक विदेशी महिला को कुचल दिया। इस एक्सीडेंट में विदेशी महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विदेशी महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा है।


वृंदावन में करती थी गौ सेवा

मृत विदेशी महिला के जेब से एक ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जिससे उसकी पहचान ऑस्ट्रेलिया के रहने वाली सारीना के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि सरीना ऑस्ट्रेलिया से वृन्दावन में कृष्ण भक्ति के लिए आई थीं। ऑस्ट्रेलिया निवासी सरीना रोजाना गौ सेवा किया करती थीं। सोमवार दोपहर जैसे ही सरीना वृन्दावन रोड पर अपनी स्कूटी से गुजर रहीं थीं तभी ईंटों से भरे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलते हुए सरीना के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे विदेशी महिला सरीना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके पर आई पुलिस ने सरीना केसब को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Published on:
09 Jan 2017 07:38 pm
Also Read
View All