मथुरा

एकतरफा प्यार में छात्रा को मारी थी गोली, आरोपी सहित दो गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2017, 9:15 AM IST
Gun Shot

मथुरा। दो दिन पूर्व कॉलेज जाते समय छात्रा को गोली मारने वाले आरोपी और उसके दोस्त को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वहीं आरोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी द्वारा उसे प्यार में धोखा देने पर उसने यह कदम उठाया था। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं।


ये था मामला

बात दें कि 26 दिसबंर को थाना हाईवे क्षेत्र में गोवर्धन रोड पर कॉलेज जा रही 11वीं की छात्रा पर बाइक सवार किशोर ने तमंचे से फायर कर दिया था। पेट में गोली लगने से छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई थी जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने घटना का खुलासा कर छात्रा पर जानलेवा हमला करने वाले किशोर जितेन्द्र और उसके साथी अजय को भरतपुर से अरेस्ट कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं और उनकी उम्र 15-16 साल है। पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि पाॅस्को एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज किया गया था आज आरोपी और उसके दोस्त को अरेस्ट करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। इनके कब्जे से तमंचा और बाइक बरामद की है। वहीं आरोपी युवक जितेन्द्र ने मीडिया को बताया कि छात्रा के साथ वह एक ही कालेज में पढ़ते थे और आपस में बाचतीत करते थे। आरोपी का कहना है कि कुछ दिनों बाद छात्रा ने उससे कहा कि वह किसी और से प्यार करती है। उसने बताया कि किशोरी से जवाब मांगने के लिए उसे एक लैटर दिया था जिसे उसने अपने भाई को दे दिया जिस पर उसके भाई व परिजनों ने उसे मारा पीटा यहां तक कि उस कालेज से भी उसे निकाल दिया गया था।


अफ़सोस है मुझे

आरोपी का कहना है कि इसके बाद दोनों में बातचीत भी बंद हो गई लेकिन अभी कुछ दिन पहले बातचीत हुई तो उसने किशोरी को मोबाइल दिया और बात करने लगा। उसके बाद शनिवार को बातचीत के दौरान किशोरी ने उसे बताया कि वह किसी और से प्यार करती है और अगले दिन मोबाइल लौटा दिया। इसके बाद बौखलाकर उसने मंगलवार को उसे गोली मार दी। किशोर जितेन्द्र का कहना है कि उसने जो किया उसका उसे अफसोस है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला