मथुरा

खुशखबरी! 15.40 KM का नया रास्ता बनेगा, नेशनल हाइवे को यमुना एक्सप्रेस-वे से जोड़ेगा ये बाईपास

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने नेशनल हाइवे और यमुना एक्सप्रेस-वे को आपस में कनेक्ट करने वाले वृंदावन बाईपास निर्माण की डीपीआर को मंजूरी दे दी है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने इस बारे में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेज कर जानकारी दी है।

less than 1 minute read
Apr 01, 2025
demo image

यमुना एक्सप्रेस-वे को छटीकरा पर नेशनल हाइवे-19 से जोड़ने के लिए इस बाईपास की योजना तैयार की गई है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने यह योजना तैयार की थी। इसका मकसद यह था कि यमुना एक्सप्रेस-वे से नेशनल हाइवे-19 की ओर जाने वाले और नेशनल हाइवे-19 से यमुना एक्सप्रेस-वे जाने वालों को वृंदावन में प्रवेश न करना पड़े और उनकी राह आसान हो जाए। इसके साथ ही दोनों ओर से आने वाले श्रद्धालुओं का वृंदावन आगमन भी सुगम हो जाए।

वृंदावन बाईपास ऐसा पहला बाईपास होगा, जो यमुना एक्सप्रेस-वे को नेशनल हाइवे-19 से कनेक्ट करेगा। ग्रेटर नोएडा से शुरू होकर मथुरा तक यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोई ऐसा बाईपास नहीं है जो नेशनल हाइवे से यमुना एक्सप्रेस-वे को कनेक्ट करे।

यहां पर जुड़ेगा बाईपास

इस बाईपास के निर्माण में 1645.72 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह बाईपास नेशनल हाईवे-19 के किलोमीटर संख्या 129.320 से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 101.200 पर जुड़ेगा।

15.40 किलोमीटर का होगा मार्ग

छटीकारा से यमुना एक्सप्रेस वे तक बनने वाला यह बाईपास 15.40 किलोमीटर लंबा होगा, जो वृंदावन शहर में जाकर जाम में फंसने की बजाय सुगम रास्ते से सीधा यमुना एक्सप्रेस-वे को कनेक्ट कर देगा।

Published on:
01 Apr 2025 08:39 am
Also Read
View All

अगली खबर