मथुरा

हरियाणा में बनी शराब की लग्जरी कार, एम्बुलेंस व ट्रकों से तस्करी, यूपी और बिहार में खपाई जा रही

-एनएच टू और यमुना एक्सप्रेस वे से हो रही तस्करी, बाराबंकी में हादसे के बाद पुलिस प्रशासन गंभीर, सरगना अभी भी फरार।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2019, 2:37 PM IST
Illegal Liquer
हरियाणा में बनी शराब की लग्जरी कार, एम्बुलेंस व ट्रकों से तस्करी, यूपी और बिहार में खपाई जा रही

मथुरा। अवैध शराब ट्रक, एम्बुलेन्स व कार में गोपनीय बॉक्स बनाकर धोखाधडी से प्लास्टिक के कट्टो में भरकर गैर प्रान्तो में तस्करी करते हैं। इन अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया है। कुल बरामद शराब की कीमत करीब एक करोड 28 लाख है। तस्करी के लिए तस्कर यमुना एक्सप्रेस वे और एनएच टू का उपयोग कर रहे हैं। हरियाणा से तस्कर शराब को वाया मथुरा पूरे उत्तर प्रदेश में खपा रहे हैं।

यूपी और बिहार में खपाई जा रही शराब
पुलिस को शराब तस्करी के सरगनाओं की टोह लग गई है, लेकिन अभी तक ये लोग पुलिस हिरासत से दूर हैं। पुलिस के मुताबिक मथुरा में पकड़ी जा रही अधिकांश शराब हरियाणा से आ रही है। हरियाणा में एक शराब फैक्ट्री है, जहां से बिना बिल्टी के और दूसरे तरीकों से तस्करी कर शराब को यूपी और बिहार में खपाने के लिए लगातार भेजा जा रहा है। मैनपुरी में बड़े शराब माफिया का नाम उजागर हो रहा है। पुलिस इन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, लेकिन कोई सफलता अभी तक हाथ नहीं लगी है। बाराबंकी में शराब पीने के बाद हुई मौतों ने इन इस मामले को सुर्खियों में ला दिया है। पुलिस तस्करी के शराब को जब्त करने के साथ तस्करों को भी जेल भेजने में जुटी है।

पानीपत का सुरेन्द्र और मैनपुरी का बंटी मुख्य सरगना
पुलिस ने आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों से हो रही पूछताछ के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि सुरेन्द्र सिंह उर्फ साड़ा निवासी पानीपत (हरियाणा), बंटी निवासी बेवर, मैनपुरी मुख्य सरगना हैं। जब तक ये लोग पुलिस की गिरफ्त में नहीं आते हैं इस सप्लाई लाइन को काटना आसान नहीं हैं। इसके बाद मथुरा पुलिस ने इन इन तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

टीम बना दी गई हैं
पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक मीणा ने बताया कि सुरेन्द्र सिंह उर्फ साड़ा निवासी पानीपत, बंटी निवासी मैनपुरी बेवर फरार हैं, टीम बना दी गई हैं। आठ तस्कर पकड़े गये हैं, पांच फारार हैं। इसके अलावा आठ वाहन पकड़े गये हैं, जिनमें एक एम्बुलेंस और चार लग्जरी

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला