Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, अलीगढ़ और अन्य जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
उमस और चिलचिलाती गर्मी के बाद मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। सावन आते ही मानसून पूरे प्रदेश में मेहरबान हो गया है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में ठंडी हवा चल रही है तो कई जगहों पर झमाझम बारिश हो रही है। अब ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि 25 और 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 जुलाई को पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई की गई है। मानसून के फिर से एक्टिव होने के कारण उत्तर प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा। राजधानी में लखनऊ में भी आज आसमान में बादल छाए रहेंगे वहीं कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। imd के अनुसार यूपी के 16 जिलों में रिकार्ड तोड़ बारिश होने की संभावना है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है।