मथुरा

रमण बिहारी ने भक्तों संग खेली लड्डू और फूलों से होली

भगवान रमण बिहारी ने भक्तों के संग मिलकर जमकर होली खेली। भगवान की भक्ति में भक्त सराबोर नजर आए।

2 min read
Mar 17, 2021
भक्तों के साथ होली खेलते रमण बिहारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मथुरा. भगवान रमण बिहारी ने भक्तों के संग मिलकर जमकर होली खेली। भगवान की भक्ति में भक्त सराबोर नजर आए। ठाकुर रमण बिहारी ने लड्डू और फूलों की होली भक्तों के संग खेली। वही रमणरेती आश्रम में भगवान के साथ होली खेल कर भक्त अपने आप को धन मान रहे हैं।

रमणरेती मंदिर में हुई होली
बुधवार को रमणरेती स्थित रमण बिहारी मंदिर में 90 वें गोपाल महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। गोपाल महोत्सव में देश के कोने-कोने से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही राधा कृष्ण स्वरूपों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान राधा कृष्ण स्वरूपों की आरती की गयी। वही राधाकृष्ण स्वरूपों के साथ- साथ ग्वाला और गोपियों ने एक दूसरे के साथ जमकर होली खेली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहले लट्ठमार होली और लड्डू होली के साथ साथ फूलों की होली खेली गई। राधा कृष्ण स्वरूपों के साथ होली खेल कर श्रद्धालु अपने आप को धन्यवाद रहे हैं।

होली में सराबोर रहा हर कोई
रमण बिहारी मंदिर में होली का आनंद अलग ही देखने को मिल रहा था। हर कोई होली के आनंद के साथ-साथ भगवान की भक्ति में लीन दिखे। होली का आनंद लेने आए रीना और सारिका नाम की युवतियों ने बताया कि बड़ा ही आनंद आ रहा है और हम हर वर्ष यहां भगवान के साथ होली खेलने के लिए आते हैं। ब्रज में होली की जो छटा है वह अलग ही देखने को मिलता है। भगवान के साथ होली खेल कर बड़ा ही आनंद आया है।

सबसे अनोखी है ब्रज की होली
वहीं दिल्ली से रमणरेती दर्शन करने आई महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि ब्रज की होली की बात ही अलग ही है। यहां की होली का आनंद अलग ही होता है ब्रज में फूल होली लड्डू होली और लड़कों की होली देखने को हर कोई लालायित रहता है। यहां आकर मन तृप्त हो जाता है और यहां से जाने का मन ही नहीं करता। ब्रज में जो होली होती है उसका आनंद ही अलग होता है।

फूलों से खेली गई होली
रमण बिहारी मंदिर के पदाधिकारी सुनील ने बताया कि भगवान रमण बिहारी ने भक्तों के साथ जो होली खेली है वह फूलों की होली खेली है। कई तरह के फूल मंगाए गए थे और भगवान ने लड्डू होली के साथ साथ फूल होली भी भक्तों के साथ खेली। सुनील आगे बताते हैं कि करीब 2 कुंटल फूल मंगाई गए और इन फूलों से ही भगवान राधा कृष्ण स्वरूपों ने होली खेली है।

By- निर्मल राजपूत

Published on:
17 Mar 2021 05:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर