मथुरा

होटल संचालक ने महिला से बनाए संबंध, अश्लील वीडियो से 4 महीने तक करता रहा शारीरिक शोषण

होटल में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक, होटल संचालक ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसका रेप किया और इसकी वीडियो बना ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Mar 2026, 9:25 AM IST
crime
प्रतीकात्मक तस्वीर

आगरा की महिला ने अलीगढ़ के एक होटल संचालक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि 4 महीने तक उसका शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

6 महीने पहले हुई थी मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, महिला करीब छह महीने पहले वृंदावन के केशव धाम पुलिस चौकी क्षेत्र में आकर रहने लगी थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात चेतन ठाकुर और अमित बाबा से हुई। दोनों ने अपने रिश्तेदार ओमपाल ठाकुर निवासी गभाना के होटल में महिला को कमरा दिलवाया।

अश्लील वीडियो रिकॉर्ड की

पीड़िता का कहना है कि होटल में ठहरने के दौरान ओमपाल ठाकुर ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे अपने साथ दुष्कर्म होने का पता चला। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी चार महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

महिला का आरोप है कि इस पूरे मामले में अन्य लोगों ने भी आरोपी का साथ दिया। पुलिस ने नामजद चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल परीक्षण सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Updated on:
3 Mar 2026, 9:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल