मथुरा

Krishna Janmashtami 2018: बाल गोपाल भेजेंगे शहीदों के परिवार को खास उपहार, देखें वीडियो

सरहद पर देश की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले देश के वीर सैनिकों के परिवारों को इस बार कान्हा जी उपहार भेजेंगे।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2018, 12:56 PM IST
martyrs' families
martyrs' families

आगरा। सरहद पर देश की सुरक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले देश के वीर सैनिकों के परिवारों को इस बार कान्हा जी उपहार भेजेंगे। Janmashtami 2018 पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास द्वारा इस बार मथुरा और आस पास के जनपद में शहीद हुए परिवारों की सूची तैयार कर ली है। जन्माष्टमी के बाद कृष्ण जन्म भूमि से शहीदों के परिवार के लिए प्रसाद के साथ चांदी के कान्हा जी भेजे जायेंगे।

ये की गई व्यवस्था
श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के सचिव ने बताया कि आज हम और हमारा धर्म, धार्मिक स्थान सुरक्षित हैं, तो उनका बड़ा श्रेय शरहद पर तैनात सैनिकों को जाता है। विदेशी ताकतों ने हमेशा हमारे धर्म को हांनि पहुंचाने का कार्य किया है। इसलिए इस बार श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास की तरफ से निर्णय लिया गया है कि भगवान के महाभिषेक का प्रसाद शहीद हुए वीर जवानों के परिवार को भेजा जायेगा।

चांदी के कान्हा और बच्चों के लिए खिलौने
उन्होंने बताया कि 70 शहीद परिवारों की सूची तैयार कर ली है। इन परिवारों को बाल गोपाल के जन्म के बाद प्रसाद के साथ चांदी के एक सिक्का, पर जिस पर बाल गोपाल होंगे और शहीदों के बच्चों के लिए कान्हा जी की ओर से खिलौने भी भेजे जायेंगे। उन्होंने बताया कि इन परिवारों के अलावा यदि कृष्ण जन्म भूमि पर दूसरे शहर और राज्यों से भी शहीद का कोई परिवार यहां आता है, तो उन्हें भी ये सम्मान दिया जायेगा।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला