मथुरा

जज के स्टेनो की बेरहमी से हत्या, वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह

थाना नौहझील के गांव चांदपुर खुर्द में एक जज के स्टेनो की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
2 min read
• •
Updated: 18 Oct 2018, 7:52 PM IST
Murder
Murder

मथुरा। थाना नौहझील के गांव चांदपुर खुर्द में एक जज के स्टेनो की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या भी इतनी बेरहमी से कि जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। उसके नाखूनों को खींच लिया गया। लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने स्टेनो को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन दिन पहले ही आया था...
थाना नौहझील के गांव चांदपुर खुर्द का रहने वाला महेश जनपद सीतापुर में एक जज के स्टेनो थे। महेश तीन दिन पहले गांव आये थे। ये घटना आज सुबह छह बजे की है। महेश शौच के लिए जा रहे थे, उसी वक्त पड़ौसी ज्ञानेंद्र समेत दर्जनों व्यक्तियों ने महेश को पकड़ लिया और घर मे खींचकर नीम के पेड़ से रस्सी से बांधकर लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा। उसके हाथों को देख के साफ दिखाई दिया, कि नाखून तक खींच लिये गये।

गांव में तनावपूर्ण स्थिति
उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को गांव के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने महेश को गंभीर घायलवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेश की मौत की सूचना से गांव में तनाव फैल गया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है।

Updated on:
18 Oct 2018, 7:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला