मथुरा

कल्पतरु ग्रुप के मालिक की कोठी कुर्क

सेबी मामले में पेशी न होने के कारण दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने करीब डेढ़ महीने पहले दिया था कुर्की का आदेश।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 2:36 PM IST
jai kishan rana
jai kishan rana

मथुरा। करोड़ों का घोटाला करने वाले कल्पतरु ग्रुप के मालिक जय किशन सिंह राणा के घर फरह पुलिस कुर्की वारंट के साथ पहुंची। पुलिस ने उसकी मोतीकुंज स्थित कोठी नंबर-एए-13 की कुर्की की और घर का सारा सामान जब्त कर लिया। आपको बता दें कि दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कुर्की का आदेश फरह पुलिस को करीब डेढ़ माह पूर्व सेबी मामले में पेशी न होने के कारण दिया था जिस पर अब पुलिस ने कार्रवाई की है।

ये है मामला
कल्पतरु ग्रुप का मालिक जय किशन सिंह राणा लोगों को प्लॉट और फ्लैट की बदले में 500 करोड़ की चपत लगाकर फरार हो गया था। करीब दो साल से पुलिस उसकी तलाश कर रही है लेकिन वो अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। करीब डेढ़ महीने पहले उसे दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सेबी के मामले में पेश होना था। इसकी खबर लगते ही फरह पुलिस भी कोर्ट पहुंच गई थी। लेकिन वहां जयकिशन सिंह राणा पेशी के लिए नहीं पहुंचा। तब कोर्ट ने फरह पुलिस को कुर्की करने का आदेश दिया। तब फरह पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया था।

तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज
बता दें कि जय किशन राणा के खिलाफ धोखाधड़ी के करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इस बारे में फरह थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वे फोर्स समेत जय किशन राणा की कोठी पर कोर्ट के पूर्व की वारंट के साथ पहुंचे और अचल संपत्ति की कुर्की की। कोठी में रखे हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान के अलावा बर्तन, कपड़े, कार, बाइक इन सभी को कुर्क कर अपने कब्जे में लिया है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला