मथुरा

Shree Krishna Janmashtami 2021: मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, कोरोना प्रतिबंधों के साथ होंगे दर्शन

Shree Krishna Janmashtami 2021: भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की स्वागत में कान्हा की नगरी जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश पर शहर को बड़ी ही भव्यता से सजाया-संवारा जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 28 Aug 2021, 5:26 PM IST
krishna_janmashtami.jpg

मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (Shree Krishna Janmashtami 2021) की तैयारियां जोरो पर चल रही है। मथुरा-वृंदावन (Mathura and vrindavan) को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। बिजली के खंभों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जा रही हैं तो वहीं चौराहों को रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाया जा रहा है। इसके अलावा शहर की साफ-सफाई में सैकड़ों सफाईकर्मियों को लगाया गया है। इतना ही नहीं सड़कों की रंगाई-पुताई का काम भी लगभग अंतिम चरण में है, तो वहीं कोरोना प्रतिबंधों का सख्ती से पालन करने और कराने का भी आदेश दिया गया है।

दुल्हन की तरह सज रही है कान्हा की नगरी

भगवान श्रीकृष्ण (Shree Krishna Janmashtami 2021) के जन्म की स्वागत में कान्हा की नगरी जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) के निर्देश पर शहर को बड़ी ही भव्यता से सजाया-संवारा जा रहा है। सड़कों की रंगाई-पुताई, चौक-चौराहों को रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाने काम लगभग अंतिम चरण में है। इतना ही नहीं शहर के मुख्य मार्गों पर भगवान श्रीकृष्ण की कलाकृति और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए मंच भी बनाये जा रहे है। इसके साथ ही इस बार भगवान श्री कृष्ण (Shree Krishna) के पोशाक से लेकर श्रृंगार तक सब कुछ बदला-बदला नजर आएगा।

रेशम के धागों से बनी है पोशाक

जन्माष्टमी पर श्रीराधाकृष्ण (Shri Radha Krishna) की पोशाक तैयार हो चुकी है। पिछले सात माह से कारीगर इस पोशाक को तैयार कर रहे थे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Shree Krishna Janmashtami 2021) की सुबह श्रीराधाकृष्ण (Shri Radha Krishna) यही पोशाक धारण करेंगे और मंगला आरती के वक्त भक्तों को नई पोशाक पहनकर दर्शन देंगे। पोशाक के निर्माण में ज्यादातर रेशम के धागों का प्रयोग किया गया है।

कोरोना प्रतिबंधों के पालन का निर्देश

कोरोना (Corona) की तीसरी लहर को लेकर प्रशासन सतर्क है। जन्माष्टमी (Shree Krishna Janmashtami 2021) में आने वाले श्रद्धालुओं और सुरक्षा में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश है कि कोरोना (Corona) प्रतिबंधों का पालन करें। मास्क, थर्मल स्कैनिंग और सेनेटाइजेशन इत्यादि की व्यवस्था का इंतजाम भी किया गया है। इसके अलावा साफ तौर पर निर्देश है कि एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखें।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला