मथुरा

krishna janmashtami live: श्री कृष्ण जन्मभूमि पर कान्हा के आगमन को लेकर छाने लगा उल्लास

Shri Krishna Janmabhoomi पर बाल गोपाल के जन्म की खुशियां छाने लगी हैं। कान्हा का जन्म 3 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे होगा।
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2018, 11:06 AM IST
krishna janmashtami live
krishna janmashtami live

मथुरा। Shri Krishna Janmashtami से पूर्व जन्मभूमि पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। 3 सितंबर की रात्रि को भगवान बाल गोपाल जन्म लेंगे, लेकिन उससे पहले ही लाखों की संख्या में भक्त मथुरा पहुंच चुके हैं। बारिश की फुहारों के बीच भक्त कृष्ण के दर पर सुदामा की तरह खड़े नजर आये, कान्हा के जयकारों से जन्मभूमि का माहौल भक्ति और आस्था में पूरी तरह डूबा हुआ दिखाई दिया। इस बीच सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम भी दिखाई दिये।

ये है नजारा
श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार पर सुबह से ही आस्था का विशाल सैलाब उमड़ा हुआ दिखाई दिया। नंद के लाल और ब्रजवासियों के प्राणप्रिय भगवान कृष्ण की जन्म की खुशी यहां सहज ही देखी जा सकती है। 2 सितंबर की सुबह कृष्ण जन्मभूमि पर बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। कान्हा की एक झलक पाने के लिए भक्तों में बेताबी नजर आ रही थी, तो वहीं राधा कृष्णा के जयकारों से जन्मभूमि गुंजायमन हो रही है। भक्त बस इंतजार कर रहे हैं, भगवान कृष्ण के जन्म का और बाल गोपाल को निहारने का। लाखों भक्त में कान्हा जी के जन्म के बाद उस मोहक तस्वीर को अपनी आंखों में बसाने का अलग सा ही उत्साह नजर आ रहा है।


जन्मस्थान का अलग ही रहता है नजारा
श्री कृष्ण की जन्म भूमि पर वैसे तो वर्षभर पूजा आैर आनंद का माहौल रहता है, लेकिन जन्माष्टमी आने के कर्इ दिन पहले ही यहां का वातावरण पूरी तरह कृष्णमय हो जाता है। जन्माष्टमी पर शहर के सभी मंदिरों को सजाया जाता है। इसमें मुख्य आर्कषण कृष्ण जन्मभूमि मंदिर ही होता है, जो रात के समय रोशनी से नहा उठता है। इस दिन मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है। इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों का श्रंगार किया जाता है आैर उन्हे नए वस्त्र और गहने पहनाएं जाते हैं।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला