मथुरा

Krishna Janmashtami मथुरा में आज होगा अजन्मे का जन्म, यहां देखें पांच मंदिरों में क्या होने जा रहा

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर बृजवासी आतुर हैं। प्रतीक्षारत हैं। उनसे समय काटे नहीं कट रहा है।
2 min read
• •
Sep 03, 2018
Krishna Janmashtami
Krishna Janmashtami

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म को लेकर बृजवासी आतुर हैं। प्रतीक्षारत हैं। उनसे समय काटे नहीं कट रहा है। कह रहे हैं कि जल्दी रात के 12 बजें तो अपने कान्हा को देखें। इस निमित्त व्यापक तैयारियां की गई हैं। मथुरा में उल्लास का वातावरण है। लाखों भक्त पहुंच गए हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच दर्शन किए जा रहे हैं। यमुना में पर्याप्त जलराशि है। बारिश होते रहने से भी भक्तों में खुशी है। वे कह रहे हैं कि भगवान की कृपा है। ऐसा ही वातावरण द्वापर में भगवान के जन्म के समय था। खास बात यह है कि इस बार द्वापर युग के सभी योग हैं।

यह भी पढ़ें

Krishna Janmashtami 2018 यादवों की श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा पर रोक

श्रीकृष्ण जन्मभूमि

श्री कृष्ण जन्मभूमि में रात 11.00 बजे से नवग्रह पूजन होगा। 11.35 बजे तक सहस्त्र अर्चन (कमल पुष्प एवं तुलसी दल से) होगा। 11.59 बजे प्राकट्य दर्शन हेतु पट बंद होंगे। रात्रि 12.00 बजे प्राकट्य दर्शन होंगे। 12.10 बजे प्राकट्य आरती होगी। 12.15 बजे से 12.30 बजे तक जन्म महाभिषेक होगा। रात 12.40 से 12.50 बजे तक शृंगार आरती और रात्रि 1.28 से 1.30 बजे तक शयन आरती होगी।

बांकेबिहारी मंदिर

वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार रात्रि 11.30 बजे मंदिर के चबूतरे पर श्रीकृष्ण जन्म की कथा होगी। मध्य रात्रि 12 बजे बिहारीजी का अभिषेक होगा, लेकिन भक्तजन दर्शन नहीं कर सकेंगे। रात्रि 1.55 बजे मंगला आरती होगी। इसके बाद दो बजे से सुबह 5.30 बजे तक प्रभु दर्शन देंगे।

द्वारिकाधीश मंदिर

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार सुबह 6.30 बजे भव्य पंचामृत अभिषेक होगा। सुबह 6.30 बजे मंदिर के मुखिया ज्वारा ठाकुर जी का भव्य पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि इस पंचामृत में दूध, दही, शहद, बूरा और घी का प्रयोग किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 8.30 बजे भव्य शृंगार के दर्शन होंगे। इसके बाद मंदिर बंद हो जाएगा। शाम 7.00 बजे से उत्थापन, भोग, संध्या, आरती के दर्शन होंगे। रात्रि 11.45 बजे जन्म के दर्शन होंगे। यह दर्शन 12.00 बजे तक होंगे।

इस्कॉन मंदिर

वृंदावन स्थित श्रीकृष्ण बलराम मंदिर इस्कॉन में सोमवार को दिन में ठाकुर श्रीकृष्ण बलराम को विशेष प्रकार का भोग लगाया जाएगा। रात्रि को 10 बजे से 12 बजे तक ठाकुरजी के जन्म का महाभिषेक कराया जाएगा।

राधारमण मंदिर

ठाकुर राधारमण मंदिर में प्रभु का 21 किलो दूध, 54 तरह की महौषधियों से अभिषेक होगा। प्रात: नौ से 12 बजे तक अभिषेक के पश्चात दोपहर एक से दो बजे, शाम 5.30 बजे से रात 10 बजे तक प्रभु भक्तों को दर्शन देंगे।

Published on:
03 Sept 2018 08:21 am
Also Read
View All
संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?

Rasik Dulari Death Case Row: संत प्रेमानंद के बाहरी शिष्यों के खिलाफ बैठेगी जांच? कौन हैं SSP श्लोक कुमार, जिनसे की गई ये मांग

‘संत प्रेमानंद के दर्शन के लिए विराट-अनुष्का को मिले 5 करोड़’, फलाहारी बाबा के दावे पर कोहली की टीम का आया बयान; जानिए क्या कहा

Rasik Dulari Death Case Row: प्रेमानंद महाराज की किडनी की होगी सरकारी जांच? कौन हैं आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज, जिन्होंने की मांग

मथुरा में प्रेमानंद महाराज के खिलाफ बोलने वालों को कथावाचकों ने दिखाया आईना, बोलें- ये किसी के नहीं