मथुरा

ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दे बांके बिहारी की शरण में लालू के बेटे तेज प्रताप, परिवार जुटा मानने में

लालू के बड़े बेटे व बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव दीन दुनिया से दूर इन दिनों सुकून की तलाश में वृंदावन की खाक छान रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 5:16 PM IST
tej pratap
ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी दे बांके बिहारी की शरण में लालू के बेटे तेज प्रताप, परिवार जुटा मानने में

मथुरा। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बांके बिहारी की शरण में हैं। लालू के बड़े बेटे व बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव दीन दुनिया से दूर इन दिनों सुकून की तलाश में वृंदावन की खाक छान रहे हैं। लालू के बेटे तेज प्रताप ने मीडिया से भी दूरी बना रखी है। बताया जा रहा है कि वह यहां अपने छह दोस्तों के साथ आए हुए हैं।

परिवार जुटा मनाने में

बता दें कि लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने पत्नी डॉ ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। हालांकि खबरें आईं कि लालू ने बेटे तेज प्रताप को बुलाकर ऐसा न करने को कहा लेकिन तेज प्रताप ने मीडिया में बयान देकर साफ कर दिया कि वह अपना फैसला फिलहाल वापस लेने के मूड़ में नहीं हैं। इस बीच तेज प्रताप सुकून की तलाश में भगवान कृष्ण की भूमि वृंदावन पहुंच चुके हैं। वह यहां एक आश्रम में रुके हुए हैं जहां वह प्रति वर्ष आते हैं। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यहां गोसेवा कर रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं। तेज प्रताप ने मीडिया से एक दम दूरी बना रखी है।

सूत्रों के मुताबिक परिवार उन्हें मनाने के प्रयास कर दिल्ली बुलाने की कोशिश में जुटा है क्योंकि अज उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव का जन्मदिन है जो दिल्ली में मनाया जा रहा है।

जुलाई 2017 में भी आए थे वृंदावन

बता दें कि जुलाई 2017 में भी तत्कालीन बिहार के स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप अपनी तीन दिवसीय ब्रज यात्रा पर मथुरा आये थे। इस दौरान उन्होंने ब्रज के कई मंदिरों के दर्शन किए। सबसे पहले उन्होंने भगवान बांके बिहारी के दर्शन किये उसके बाद उन्होंने बिहारी जी मंदिर के एक सेवायत से विशेष पूजा करायी जिसके बाद वह वृन्दावन के एक आश्रम पहुंचे। तेज प्रताप पिछली बार भी अपने बाल सखाओं के साथ वृन्दावन पहुंचे थे और पूरे लाव लश्कर के साथ ब्रज भृमण किया था।

Updated on:
9 Nov 2018, 5:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला