मथुरा

महाकुंभ वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया सनातनी युवाओं को जोड़ने निकलीं! वृंदावन से संभल तक करेंगी पदयात्रा

प्रयागराज महाकुंभ में चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया अब पदयात्रा पर निकलने जा रही हैं। भगवा वस्त्र धारण किए और लंबी जटाओं वाली साध्वी के रूप में नजर आने वाली हर्षा 14 अप्रैल से यह यात्रा शुरू करेंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2025, 8:56 AM IST
Harsha Richaria

हर्षा रिछारिया वृंदावन से संभल के लिए पदयात्रा शुरू करेंगी। 175 किलोमीटर लंबी पद यात्रा का नाम सनातनी युवा पदयात्रा होगा। हर्षा रिछारिया का कहना है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातनी युवाओं को जोड़ने के लिए पदयात्रा निकाल रही हूं। इस पदयात्रा का उद्देश्य उन युवक-युवतियों को सनातन धर्म के मार्ग पर वापस लाना है, जो किसी कारणवश अपने धार्मिक मूल से भटक गए हैं। यह यात्रा 14 अप्रैल को वृंदावन से शुरू होकर 20 अप्रैल को संभल पहुंचेगी। इस दौरान करीब 175 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा। यात्रा का समापन कार्यक्रम अगले दिन यानी 21 अप्रैल को होगा।

यह रहेगा पदयात्रा का रूट

हर्षा रिछारिया यह पदयात्रा सर्वांगीण समाज उत्थान समिति के तहत निकाल रही हैं। पदयात्रा मथुरा के वृंदावन से शुरू होकर राया, अलीगढ़, बुलंदशहर होते हुए संभल तक जाएगी।

हर्षा रिछारिया ने कहा कि मथुरा-वृंदावन भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण की लीला भूमि रही है। वहीं, हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कलियुग में भगवान विष्णु का दसवां अवतार कल्कि, संभल में प्रकट होंगे। इसी वजह से उन्होंने अपनी पदयात्रा की शुरुआत वृंदावन से करने और इसका समापन संभल में करने का फैसला किया है।

जानें क्या है पदयात्रा का उद्देश्य

हर्षा रिछारिया ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ना है। उनके मुताबिक, यह कोई विवाद का विषय नहीं है, बल्कि जागरूकता फैलाने का एक प्रयास है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर इस यात्रा के जरिए लोग धर्म की ओर लौटते हैं, तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।

Updated on:
14 Apr 2025, 8:56 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

कृष्ण जन्मभूमि केस: हाईकोर्ट में दोनों पक्षों ने रखीं दलीलें, 20 नवंबर को फिर सुनवाई

संत प्रेमानंद पर आरोप लगाने वाले दिनेश फलाहारी बैकफुट पर, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिखाया गुस्सा, जानिए क्या बोले?