मथुरा

ब्रज में इस दिन से शुरू होगा रंगोत्सव, देखें लड्डूमार-लट्ठमार होली समेत 22 कार्यक्रमों की पूरी लिस्ट

Braj Ki Holi 2025: होली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मथुरा में यह त्योहार 40 दिनों तक चलता है। इस होली को देखने के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों के लोग भी आते हैं।

2 min read
Jan 30, 2025

Mathura Holi dates 2025: बसंत पंचमी (3 फरवरी) के मौके पर होली का डांढ़ा गड़ने के बाद 40 दिवसीय रंगोत्सव शुरू हो जाएगा। बरसाना के लाडलीजी मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर राधारानी के चरणों में गुलाल अर्पित होगा। वहीं, ठाकुर बांके बिहारी फेंटा बांधकर हजारों भक्तों के साथ अबीर-गुलाल की होली खेलकर होली की शुरूआत करेंगे। इसके बाद ब्रज में लगातार 40 दिनों तक होली का उत्सव मनाया जाएगा। इस अवधि में लड्डूमार होली, लठ्ठमार होली सहित कुल 22 भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शिवरात्री पर निकलेगी होली की प्रथम चौपाई

बिहारीजी के साथ ठाकुर राधाबल्लभ, ठाकुर राधामदनमोहन, ठाकुर राधारमणलाल, ठाकुर राधादामोदर आदि प्राचीन देवालयों में भी ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार कर फाग उत्सव मनाया जाएगा। भारत विख्यात द्वारिकाधीश मंदिर में भी ढप बज उठेंगे। इसके बाद 28 फरवरी को शिवरात्रि पर बरसाना में होली की प्रथम चौपाई निकाली जाएगी।

ये होंगे होली के प्रमुख कार्यक्रम

●03 फरवरी बसंत पंचमी को बरसाना के लाडलीजी मंदिर में होली का डांढा गाड़ा जाएगा।

●28 फरवरी शिवरात्रि पर होली की प्रथम चौपाई लाड़लीजी मंदिर से निकाली जाएगी।

●07 मार्च फाग आमंत्रण (सखियों का न्यौता) शाम को लाड़लीजी महल में लड्डू होली।

●08 मार्च बरसाने की रंगीली गली में लट्ठमार होली।

●09 मार्च नदगांव में लट्ठमार होली।

●10 मार्च वृन्दावन की रंगभरनी होली व श्रीकृष्ण जन्मभूमि की होली।

●10 मार्च को फूलों होली की बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन

●10 मार्च को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुरंगा।

●11 मार्च भारत विख्यात द्वारिकाधीश मंदिर में होली।

●11 मार्च को गोकुल के रमणरेती में होली।

●12 मार्च वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में होली।

●12 मार्च को शहर में चतुर्वेदी समाज का होली डोला।

●13 मार्च को फालैन समेत समूचे ब्रज में होलिका दहन।

●14 मार्च धुलहड़ी, रंगों की होली।

●15 मार्च बल्देव में दाऊजी का हुरंगा।

●16 मार्च नंदगांव का हुरंगा।

●17 मार्च गांव जाब का परंपरागत हुरंगा।

●18 मार्च मुखराई का चरकुला नृत्य।

●19 मार्च बठैन हुरंगा

●20 मार्च गिडोह का हुरंगा

●21 मार्च रंग पंचमी, खायरा का हुरंगा।

●22 मार्च वृन्दावन रंगनाथजी की होली।

Also Read
View All

अगली खबर