मथुरा

मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की सटरिंग गिरा, एक की मौत, कई घायल

मथुरा के रुक्मणी विहार में निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की सटरिंग गिरने से हादसा हो गया। हादसे में एक मजदूर की मौत और कई के घायल होने की सूचना है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
less than 1 minute read
Aug 21, 2026
Mathura Accident

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित रुक्मणी विहार इलाके में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल की सटरिंग अचानक ढह जाने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सुबह करीब सात बजे की है। बताया जा रहा है कि साइट पर नाइट शिफ्ट का काम चल रहा था और कई मजदूर वहां तैनात थे। अचानक सटरिंग गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर की पहचान शिवराम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिवराम ने हाल ही में 7 अगस्त से यहां काम शुरू किया था।

राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

Updated on:
21 Aug 2026 08:35 am
Published on:
21 Aug 2026 08:31 am