मथुरा

UP में मचा हड़कंप, अचानक से कांपी धरती, 20 से अधिक घर हुए तहस-नहस

यूपी के मथुरा में शाम छह बजे एक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। घर में बैठे लोगों को भूकंप के झटके की तरह महसूस हुआ तो लोग घर से बाहर निकल आए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2024, 5:37 PM IST
Feature image

यूपी के मथुरा में एक हादसा हुआ जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई और 20 से अधिक घर तहस -नहस हो गए। दरअसल मथुरा शहर कोतवाली के कृष्ण विहार में शाम छह बजे एकाएक 2.5 लाख लीटर पानी की क्षमता वाली टंकी गिर गई। टंकी के गिरते ही लोगों को ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो। डर से लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। बाहर आकर जब लोगों ने देखा तो उन्हें अपनी आंखो पर विश्वास नहीं हुआ। 

20 से अधिक घर हुए तहस-नहस

रविवार की शाम 2.5 लाख लीटर पानी की क्षमता वाली विशालकाय टंकी भरभराकर गिर गई। चंद मिनटों में टंकी का मलबा और पानी कॉलोनी के घरों में जा घुसा। भयावह मंजर को देख लोग सहम उठे। हादसे को देख लोग सन्न रह गए। 20 से अधिक मकान टंकी के मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। इससे लोगों को लाखों का नुकसान हुआ।

पानी की टंकी गिरने के बाद बचाव व राहत कार्य में सेना की भी मदद ली जा रही है। सेना के साथ ही एनडीआरएफ की एक टीम, नगर निगम, अग्निशमन दल की टीम बचाव व राहत कार्य में जुटी हैं।

Updated on:
1 Jul 2024, 5:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
अखिलेश यादव को केशव मौर्य का खुला ऑफर: बोले- मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए साथ आएं, मिलकर करेंगे काम

मथुरा बस अग्निकांड: नींद टूटी तो चारों तरफ थी आग और भागो-भागो का शोर, बस से कूदकर 40 यात्रियों ने बचाई जान

Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल