4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा के इस गांव में ‘दे सिर पर चप्पल…दे चप्पल मार होली’, सालों से चली आ रही परंपरा

Chappal Maar Holi : ब्रज की होली के बारें में कौन नहीं जाता है। शायद ही यहां से ज्यादा सेलिब्रेशन कहीं और किया जाता हो। यहां कई तरह की होली खेली जाती है। इसी में से एक है चप्पल मार होली।

less than 1 minute read
Google source verification

ब्रज की फेमस चप्पल मार होली, PC- Video Grab Image Enhance by AI

मथुरा : ब्रज की होली से फेमस शायद ही कोई और त्योहार होगा। यहां एक महीने पहले से ही होली का त्योहार शुरू हो जाता है। यहां देश-विदेश से लाखों की संख्या में होली खेलने के लिए आते हैं। यहां की लड्डू मार होली, लट्ठ मार होली बहुत ही फेमस है। ऐसे ही यहां एक तरह से और होली का त्योहार मनाया जाता है। यहां के गांव बछगांव में लोग एक दूसरे को चप्पल मारकर होली का त्योहार मनाते हैं। यहां परंपरा सैकड़ों सालों से चली आ रही है। यहां ग्रामीण पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अनोखे अंदाज में होली खेलते हैं, जो देखने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह परंपरा वर्षों पुरानी है और इसे हंसी-मजाक और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। होली के दिन गांव में विशेष आयोजन किया जाता है, जहां पुरुष और महिलाएं पारंपरिक गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर उत्सव मनाते हैं। इसी दौरान एक रस्म के तहत महिलाएं प्रतीकात्मक रूप से पुरुषों को चप्पल से मारती हैं, जिसे ‘चप्पल मार होली’ कहा जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस परंपरा के पीछे सामाजिक संदेश भी छिपा है। यह उत्सव आपसी भाईचारे, हंसी-ठिठोली और पुरानी परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान लोग एक-दूसरे पर रंग और गुलाल लगाकर खुशी जाहिर करते हैं।

बछगांव की यह अनोखी होली देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

ब्रज क्षेत्र में लठमार होली की तरह ही बछगांव की ‘चप्पल मार होली’ भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है और हर साल होली के मौके पर उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है।