मथुरा

मथुरा की शादी में 2 करोड़ की नोटों की मालाएं: 100 फीट लंबी मालाएं पहनकर छत पर खड़े हुए दो दूल्हे

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक शादी समारोह ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सुरीर थाना क्षेत्र के नगला फोंदा गांव में दो चचेरे भाइयों की घुड़चढ़ी के दौरान उनके जीजा ने इतना शाही तोहफा दिया कि देखने वाले हैरान रह गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 7:32 PM IST
Mathura wedding cash garland 9
शादी में 2 करोड़ की नोटों की मालाएं (Pc-x@Archana iyer)

Mathura Wedding Cash Garland: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक शादी समारोह ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सुरीर थाना क्षेत्र के नगला फोंदा गांव में दो चचेरे भाइयों की घुड़चढ़ी के दौरान उनके जीजा ने ऐसा तोहफा दिया कि मेहमान और ग्रामीण हैरान रह गए। दोनों दूल्हों को 500 रुपये के नोटों से बनी करीब 100-100 फीट लंबी मालाएं पहनाई गईं। दावा है कि प्रत्येक माला की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। यानी कुल दो करोड़ रुपये की ये नोटों वाली विशाल मालाएं अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई हैं।

छत पर चढ़कर पहनी गईं विशाल मालाएं

शनिवार को गांव नगला फोंदा में प्रशांत और कान्हा राघव की घुड़चढ़ी निकाली जा रही थी। दोनों योगेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह के बेटे हैं। उनके जीजा योगेश कुमार ठाकुर उर्फ भूरा ठाकुर राजस्थान के कामां क्षेत्र के नंदोला गांव के सरपंच हैं। उन्होंने दोनों सालों को अलग-अलग 500 रुपये के नए नोटों से बनी विशाल मालाएं भेंट कीं।

Updated on:
23 Nov 2026, 7:32 PM IST
Published on: