मथुरा

बदमाशों ने टोल प्लाजा पर जमकर किया तांडव, वारदात सीसीटीवी में कैद

टोल प्लाजा प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित महुअन टोल प्लाजा पर गुरुवार की दोपहर बाद काफी संख्या में नकाबपोश लोगों ने जमकर तांडव किया।
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2021, 1:12 PM IST
mathura_toll.jpg

मथुरा. आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर गुरुवार को महुअन टोल प्लाजा पर करीब दो दर्जन नकाबपोश लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि बदमाश टोल प्लाजा पर रखे 60 हजार रुपए भी लूटकर ले गए। तोड़फोड़ की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। टोल प्लाजा मैनेजर ने लुटेरों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टोल पर मचाया तांडव

टोल प्लाजा प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित महुअन टोल प्लाजा पर गुरुवार की दोपहर बाद काफी संख्या में नकाबपोश लोगों ने जमकर तांडव किया। उन्होंने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की। इसके बाद वहां से कैश लूट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों को तलाशने की कोशिश कर रही है। पुलिस इस मामले में हर पहलू की पड़ताल कर रही है। टोल प्लाजा पर हुई मारपीट और लूट की घटना को लेकर टोल प्लाजा के प्रबंधक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

कैश लूटकर फरार हुए आरोपी

बताया जा रहा है कि योगेश पहलवान बुधवार की रात को टोल प्लाजा से होकर गया था। उसकी टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गयी थी। देर रात मामला रफा-दफा हो गया और वो चला गया, लेकिन गुरुवार की सुबह योगेश पहलवान अपने साथियों के साथ टोल प्लाजा पर पहुंचा। इन लोगों ने वहां पहुंचते ही मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। आरोप है कि ये लोग कर्मचारियों से कैश लूट कर फरार हो गये।

केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

टोल प्लाजा के प्रबंधक विक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह कुछ पहलवान आदि, जो कि बलराई के रहने वाले है, टोल पर आए और कर्मचारियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

BY: Nirmal Rajpoot

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला