मथुरा

प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से गैंगरेप

पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई है।

less than 1 minute read
Jul 26, 2019
gang rape
प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से गैंगरेप

मथुरा। प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का चार लोगों पर आरोप लगा है। पीड़िता के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये है मामला

थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अड़ींग की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने गांव के ही रहने वाले राहुल, बबलू, टिनकुव और हेमंत पर आरोप लगाया है कि इन युवकों ने प्रसाद में मिलाकर नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद गैंगरेप किया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को अपने साथ थाने ले आई और मेडिकल के लिए भेजा, वहीं पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर चार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई है।

क्या कहना है पुलिस का

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला आया है। मामले की जांच की जा रही है जो भी दोशी होंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
26 Jul 2019 02:50 pm