मथुरा

बच्ची के शव के साथ भी दरिंदे ने किया दुष्कर्म, आरोपी का होगा साइको टेस्ट

Highlights - अनुसूचित जाति की बच्ची से दुष्कर्म मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा - पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मासूम के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट - बच्ची से कई बार किया गया थादुष्कर्म
2 min read
• •
Updated: 2 Dec 2020, 11:48 AM IST
mathura.jpg

मथुरा. वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में 26 नवंबर को अनुसूचित जाति की बच्ची से दुष्कर्म मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आईं हैं। आशंका है कि हैवान ने बच्ची से कई बार दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं बच्ची के शव के साथ भी दुष्कर्म किया गया था। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी के वहशी होने की आशंका है। अब पुलिस उसका साइको टेस्ट कराएगी।

उल्लेखनीय है कि वृंदावन में मल्टी स्टोरी पार्किंग के नजदीक गांव सुनरख के जंगल में 27 नवंबर को गांव से लापता आठ वर्षीय बच्ची का रक्तरंजित शव मिला था। बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस दरिंदगी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो जंगल में ही घूमता रहता था। बच्ची के परिजनों ने भी उसी पर शक जताया था। परिजनों का आरोप था कि वह व्यक्ति जंगल में लकड़ी लेने आने वाली बच्चियों और महिलाओं पर बुरी नजर रखता था। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि जांच के बाद पकड़े गए आरोपी के वहशी होने की आशंका है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मासूम के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट है। इससे साफ है कि बच्ची से कई बार दुष्कर्म किया गया था। इसके अलावा बच्ची का शव जिस हाल में मिला था, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि निढाल शरीर के साथ भी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। यानी शव के साथ भी दुष्कर्म हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। इसलिए उसका साइको टेस्ट कराया जाएगा।

धरने पर बैठे बच्ची के परिजनों ने की ये मांग

बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में परिजन धरने पर बैठे हैं। इस दौरान परिजनों दरिंदगी के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की। दरअसल, परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों का आरोप है कि इस दरिंदगी को अंजाम देने वाला कोई एक नहीं है। पुलिस अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करे। जब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होती धरना जारी रहेगा। वहीं, पुलिस ने परिजनों के धरने को देखते हुए पीड़ित परिवार के घर के आसपास और गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है। पुलिस अधिकारी गांव पहुंचकर परिजनों से बातचीत कर रहे हैं। इसके साथ ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने एसआईटी भी गठित की है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला