मथुरा

राजस्थान पुलिस से बचने के लिए सर मुंडवाया, लिपस्टिक लगाया, महिला का वेश बदला, बुर्का हटाया तो हुआ खुलासा

Rajasthan Police in Vrindavan मथुरा में राजस्थान पुलिस सर मुंडवा बुर्का पहनकर घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो वृंदावन की गलियों में लिपस्टिक लगाकर घूम रहा था। बुर्का हटा तो बड़ा खुलासा हुआ।

2 min read
Dec 31, 2025
फोटो सोर्स- 'X' धौलपुर पुलिस)

Rajasthan Police in Vrindavan मथुरा के वृंदावन में राजस्थान पुलिस ने वेश बदलकर घूम रहे फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था और घर पर भी बुलडोजर चला दिया गया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी राजस्थान से मथुरा के वृंदावन पहुंच गया और सिर भी मुड़वा लिया। लिपस्टिक लगाकर, बुर्का पहनकर वृंदावन की गलियों में घूम रहा था, लेकिन पुलिस की निगाह से नहीं बच सका। अपने पीछे पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। बुर्का उठाया तो दुष्कर्म का आरोपी निकला। राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जिसके ऊपर 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामला राजस्थान के धौलपुर का है।

ये भी पढ़ें

Unnao rape case: कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी बोली- पीड़िता को आंख उठाकर देखा हो तो फांसी लटका दें, लेकिन…

राजस्थान के धौलपुर का आरोपी वृंदावन में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में राजस्थान पुलिस ने वेश बदलकर घूम रहे दुष्कर्म के आरोपी राजेंद्र सिसोदिया (50) को गिरफ्तार किया। जिसके ऊपर आरोप है कि उसने 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और पुलिस से बचने के लिए फरार हो गया।

घटना कुछ इस प्रकार है

धौलपुर में 16 साल की नाबालिग लड़की को रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर राजेंद्र सिसोदिया ने अपने घर पर बुलाया। नाबालिग किशोरी अपने भाई के साथ राजेंद्र सिसोदिया के घर पहुंची। लेकिन राजेंद्र ने फोटोकॉपी कराने के बहाने लड़की के भाई को दुकान भेज दिया। इधर नाबालिग को अकेले पाकर उसने दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

संगत धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा

पीड़िता ने घटना की जानकारी भाई को दी। पुलिस थाना में तहरीर देकर राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम लगाई। इधर धौलपुर नगर परिषद में बीते शुक्रवार को उसके घर पर बुलडोजर भी चला दिया। इसके बाद भी राजेंद्र सिसोदिया पुलिस के पकड़ से बाहर रहा।

एक टीम मथुरा वृंदावन भेजी गई

आरोपी की खोज में एक टीम मथुरा के वृंदावन आई। पुलिस से बचने के लिए राजेंद्र सिसोदिया अपना ठिकाना बदलता रहा। कभी जैकेट तो कभी ट्रैक सूट में पुलिस को चकमा दे रहा था। इस बीच उसने सिर भी मुड़वा लिया और बुर्का पहनकर घूमने लगा। वृंदावन पहुंची राजस्थान पुलिस ने शक के आधार पर बुर्का पहने महिला का पीछा किया।


पुलिस को देख भागा

राजस्थान पुलिस को देखकर बुर्का पहने महिला दौड़ लगाने लगी। इस दौरान पुलिस ने पीछा करके महिला को पकड़ा। बुर्का हटाया तो राजेंद्र सिसोदिया लिपस्टिक लगाए मिला, जिसने भी मुड़वा लिया था। राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरएसी बटालियन से किया गया था बर्खास्त

बताया जाता है कि राजेंद्र सिसोदिया आरएसी बटालियन में तैनात था। अपहरण, पाक्सो आदि घटनाओं में संलिप्त होने के कारण उसे बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्त होने के बाद भी उसकी अपराधिक गतिविधियां कम नहीं हुईं। नौकरी का झांसा देकर वह नाबालिग लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था।‌ जिसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं।

Also Read
View All

अगली खबर