मथुरा

गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाने से पहले जान लें ये रहस्य

गोवर्धन पर्वत का आकार हर दिन घटता है। जानें क्या है इसका कारण।
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2018, 5:29 PM IST
govardhan parvat
govardhan parvat

मथुरा। जिले से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित गोवर्धन पर्वत को देवतुल्य माना जाता है। दूर दूर से भक्त इस पर्वत की परिक्रमा लगाने आते हैं। ये वही पर्वत है जिसे भगवान कृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र देवता के प्रकोप से बचाया था। बहुत कम लोग जानते हैं कि गोवर्धन पर्वत हर दिन छोटा होता है। हर दिन इस पर्वत का आकार करीब एक मुट्ठी घट जाता है। जानिए क्यों—

ये है मान्यता
बेहद पुराने इस पर्वत को लेकर एक कहानी प्रचलित है। कहा जाता है कि एक बार ऋषि पुलस्त्य इस पर्वत की खूबसूरती से बेहद प्रभावित हुए। वे इसे द्रोणांचल पर्वत से उठाकर अपने साथ ले जाना चाहते थे। तभी गोवर्धन जी ने कहा कि यदि आप मुझे अपने साथ ले जाना चाहते हैं तो ले जाइए, लेकिन याद रखिएगा आप मुझे जिस स्थान पर पहली बार रखेंगे, मैं वहीं स्थापित हो जाउंगा। ऋषि पुलस्त्य पर्वत को अपने साथ लेकर चल दिए। रास्ते में उनकी साधना का समय हुआ तो उन्होंने पर्वत को नीचे रख दिया। नीचे रखते ही वह स्थापित हो गया। फिर ऋषि उसे हिला भी नहीं सके। इससे में क्रोध में आ गए और उन्होंने पर्वत को हर दिन घटने का श्राप दे दिया। तब से ये पर्वत हर दिन मुट्ठीभर छोटा हो रहा है।

30 हजार से 30 मीटर
माना जाता है कि गोवर्धन पर्वत का आकार आज से करीब पांच हजार साल पहले ये 30 हजार मीटर ऊंचा हुआ करता था जो घटकर अब 30 मीटर रह गया है। गोवर्धन पर्वत को गिरिराज पर्वत के नाम से भी जाना जाता है।

इसलिए पूजते हैं लोग
गोवर्धन पर्वत की पूजा के पीछे भी धार्मिक कहानी प्रचलित है। मान्यता है कि एक बार इंद्र ने ब्रज क्षेत्र में घनघोर बारिश की। तब लोगों को बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने इसे कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली पर उठा लिया। तब लोगों ने पर्वत के नीचे खड़े होकर अपनी जान बचाई। तब से आज तक इस पर्वत को देवता मानकर पूजन किया जाता है। दूर—दूर से लोग इस पर्वत की परिक्रमा लगाने आते हैं।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला