मथुरा

रिटायर्ड बीएसएफ जवान की हत्या, हाथ-पैर बंधा मिला शव

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रिटायर्ड बीएसएफ जवान विनोद कृष्ण दास पांडे की हत्या कर दी गई। घर में ही हाथ-पैर बंधे शव मिला। घर से आभूषण और वाहन भी गायब हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2025, 11:49 AM IST
Murder (PC: Patrika)
Murder (PC: Patrika)

राधाकुंड बघेल मोहल्ला में रिटायर्ड बीएसएफ जवान का हाथ पैर बंधा शव मिलने पर सनसनी फैल गई। बदमाश घर के अंदर से ठाकुरजी सहित लाखों रुपये के आभूषण भी लूट ले गए। घर से दो दुपहिया वाहन भी गायब है। पुलिस जांच में जुटी है।

मामला कुंजेरा रोड के पास बनी गोपी बिहार कॉलोनी का है। यहां विनोद कृष्ण दास पांडे (56) पुत्र गणेश दत्त पांडे रहते थे। वह अल्मोड़ा उत्तराखंड के रहने वाले थे। बीते करीब 25 वर्ष से राधाकुंड में रहकर पूजा-पाठ करते थे।

भाई बेटे को लेकर गए थे दिल्‍ली

विनोद करीब 8 महीने से अपने भाई के मकान में थे। पिता भी उनके साथ रहते थे। फिलहाल, वे छोटे बेटे को लेकर दिल्ली गए थे। बुधवार को जब उनके घर में हलचल नहीं हुई तो शाम को सबसे पहले गेट के अंदर विष्णु दास बाबा घुसे। उन्होंने देखा कि ठाकुरजी के सामने बनी ओपन किचन में विनोद का शव पड़ा है। वह उल्टा पड़े थे और पीठ के पीछे हाथ पैर बंधे थे।

जांच में जुटी 4 टीमें

शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पर थाना प्रभारी रवि त्यागी, सीओ अनिल कुमार सिंह, एसपी देहात सुरेश चंद रावत सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेन्सिक टीम भी मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए। इसके बाद शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया पुलिस की चार टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं।

सुबह 8 से शाम 6 बजे के बीच हुई हत्या

विनोद की हत्या के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।जांच में सामने आया है कि सुबह 8 से शाम 6 बजे के बीच उनकी हत्या हुई है।

Updated on:
24 Jul 2025, 11:49 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला