मथुरा

अवैध रूप से रेलवे टिकट बेच रहे शख्स को आरपीएफ ने दबोचा

  मथुरा छावनी स्थित रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ सुरक्षाकर्मियों को काफी समय से तत्काल श्रेणी टिकट उपलब्ध कराने के बदले एक्स्ट्रा चार्ज वसूली की शिकायतें मिल रही थीं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2020, 4:41 PM IST
अवैध रूप से रेलवे टिकट बेच रहे शख्स को आरपीएफ ने दबोचा
अवैध रूप से रेलवे टिकट बेच रहे शख्स को आरपीएफ ने दबोचा

मथुरा। मथुरा कैंट स्टेशन पर तैनात आरपीएफ सुरक्षा कर्मियों ने अवैध रूप से टिकट बेच रहे एक शख्स को पकड़ा है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये है मामला
मथुरा छावनी स्थित रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ सुरक्षाकर्मियों को काफी समय से तत्काल श्रेणी टिकट उपलब्ध कराने के बदले में एक्स्ट्रा चार्ज वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद मथुरा कैंट स्टेशन में तैनात आरपीएफ सुरक्षा कर्मियों ने सिविल लाइन स्थित सीएससी कंप्यूटर केंद्र पर छापेमारी की और वहां से ज्ञानेश्वर पुत्र प्रेमपाल को टिकटों के साथ पकड़ लिया। कैंट चौकी प्रभारी चेतराम मीणा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त से एक अदद ई-टिकट बरामद की गई है। जिसकी कीमत 1028 रुपये है। ये तत्काल श्रेणी की टिकट है। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया है। इस दौरान टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतराम मीणा के साथ-साथ उपनिरीक्षक नारायण सिंह राणा, कॉन्स्टेबल राम सिंह मीणा, कॉन्स्टेबल हरकेश मीणा, CIB कासगंज उप निरीक्षक जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला