मथुरा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में घुसी स्कॉर्पियो, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

स्कॉर्पियो कार संख्या JK 02 BP 0932 में जम्मू कश्मीर का परिवार सवार था।
2 min read
• •
Updated: 25 May 2018, 5:20 PM IST
accident
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में घुसी स्कॉर्पियो, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो गाड़ी एक बस से भिड़ गई। स्कॉर्पियो और बस सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे माइलस्टोन संख्या 81 राया कट के समीप स्कॉर्पियो कार बस में जा घुसी। स्कॉर्पियो कार संख्या JK 02 BP 0 932 में सवार जम्मू कश्मीर के रहने वाले सक्षम गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, आकाश गुप्ता, संजय गुप्ता और बस में सवार गौरा भाई, कृष्ण भाई पटेल घायल हो गए। एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार और बस सवार लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही के इस एक्सीडेंट में कोई हताहत नहीं हुआ।

बताया गया है कि सक्षम गुप्ता जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। वह अपने परिवार के साथ मथुरा वृंदावन दर्शन करने के लिए आ रहे थे और जैसे ही राया कट पर पहुंचे तो अचानक उनकी कार बस में पीछे से जा घुसी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हम लोग यहां से गुजर रहे थे तो हमने पीछे से आवाज सुनी हम लोग दौड़ के पीछे गए तो देखा कि स्कॉर्पियो बस में पीछे से घुस गई।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला