मथुरा

पुनर्जन्म का ‘जिंदा’ सच: 2012 में हुई थी मौत, पुनर्जन्म के बाद मिलने पहुंचा बेटी और पत्नी से, देखें वीडियो

4 नवम्बर 2012 को रेलवे स्टेशन के समीप सड़क हादसे में रविन्द्र को मौत हो गई थी। छह का 7 वर्षीय माधव दावा कर कर रहा है कि वही बीते हुई कल का रविंद्र है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2020, 12:28 PM IST
पुनर्जन्म का ‘जिंदा’ सच: 2012 में हुई थी मौत, पुनर्जन्म के बाद मिलने पहुंचा बेटी और पत्नी से
पुनर्जन्म का ‘जिंदा’ सच: 2012 में हुई थी मौत, पुनर्जन्म के बाद मिलने पहुंचा बेटी और पत्नी से

मथुरा। विज्ञान के इस दौर में भी पुनर्जन्म जैसी बात पर विश्वास करना आसान नहीं है लेकिन धर्मनगरी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर कोई हैरान है। एक 6 वर्षीय बालक को अभी भी अपने पुनर्जन्म की बातें याद हैं और अपने परिजनों को भी बखूबी पहचानता है, ऐसा दावा किया जा रहा है। जब भी मां उसे डांटती तो वह अपनी पहली मम्मी को अच्छी बताते हुए उन्हीं के पास जाने की बात कहता है लेकिन सोमवार को जब पिता उसे मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव सूरज लेकर पहुंचे तो बच्चे ने अपने पिछले जन्म के भाई और 14 साल की बेटी को पहचान लिया साथ ही बताया कि पिछले जन्म में एक्सीडेंट में मौत हुई थी और उसकी यह बात भी सही साबित हुई। किस्सा गांव में जंगल की आग की तरह फैला तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दावा किया जा रहा है बालक को पुनर्जन्म की सारी बातें याद हैं।

ये है मामला
दरअसल आगरा के अर्जुननगर निवासी देवेश लवानियां के यहां 17 जनवरी 2013 को बेटा हुआ जिसका नाम माधव रखा। बताया गया है कि 3 साल का होने पर जब भी माधव की मां उसे डांट देती तो वह उनसे नाराज होकर कहता कि पहली मम्मी अच्छी थी। धीरे धीरे वह बड़ा हुआ तो जब भी नाराज होता तो अपने घर राया जाने की बात कहता। बेटे की इस बात को गंभीरता से लेते हुए पिता देवेश ने राया में इस बारे में पता किया और सोमवार को 6 वर्षीय माधव को साथ लेकर कस्बा राया पहुंच गए जहां इस बच्चे ने 3 दुकानों की ओर इशारा करते हुए उन्हें अपनी बताया और दुकानों के पास ले गया। थोड़ी देर बाद वह रोने लगा और वापस चलने की बात कहने लगा इस पर पिता देवेश ने गांव सूरज निवासी शिवा को फोन किया। शिवा के पहुंचने पर माधव उसे देखकर मुस्कुराने लगा और शिवा द्वारा गांव चलने की बात कही जाने पर तैयार हो गया। बताया गया है कि यहां माधव अपनी बेटी को भी पहचान गया जो अब 14 वर्ष की है। इस वाकये ने दोनों ही परिवारों को अचरज में डाल दिया। गांव सूरज निवासी शिवा ने बताया कि यह 6 साल का बच्चा माधव उनका भाई रविन्द्र है। उसने बताया कि 4 नवम्बर 2012 को रेलवे स्टेशन के समीप सड़क हादसे में रविन्द्र को मौत हो गई थी। रविन्द्र की पत्नी और बेटी गांव में ही रहते हैं। शिवा ने बताया कि जिस तरीके से बच्चे ने सारी बातें बताई हैं उससे हमें यकीन है कि हमारे भाई रविन्द्र का पुनर्जन्म माधव के रूप में हुआ है। काफी देर तक गांव में रहने के बाद माधव के पिता देवेश उसे अपने साथ आगरा लेकर लौट गए।

Updated on:
21 Jan 2020, 12:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला