मथुरा

आज जन्मेंगे कान्हा, मथुरा में स्वागत की अभूतपूर्व तैयारियां, देखें वीडियो

कान्हा की नगरी रंग बिरंगी रोशनी से नहाई, हर ओर कान्हा के जन्म का इंतजार।

2 min read
Aug 15, 2017
Krishna Janmashtami

मथुरा। जन्माष्टमी को लेकर अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। इंतजार है अजन्मे के जन्म का। बाल गोपाल के दर्शन का। स्वागत की तैयारियां हो चुकी हैं। कान्हा की नगरी मथुरा रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा रही है। जन्मभूमि को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है।

भव्य है नजारा
भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में इस पर्व की धूम देखते ही बनती है और यही वजह है की भगवान के जन्म का उत्सव मनाने के लिए भगवान कृष्णा की जन्मस्थली श्री कृष्ण जन्मभूमि को दुल्हन की तरह बड़ी ही भव्यता से सजाया गया है । जन्मभूमि की भव्यता देखते ही बनती है। पूरे मंदिर परिसर पर लगी रंग बिरंगी विद्युत सजावट देखने में ऐसी मनोहारी लग रही है जैसे मानो बृज में आज ही दीवाली हो, इसका वर्णन करना आसान नहीं। हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान के मंदिर में लगी अद्धभुत रौशनी का आनंदन ले रहे हैं और उसे देख कर आकर्षित हो रहे हैं ।

इंतजार प्रभु के दर्शन का
मथुरा ही नहीं, बल्कि दूर दराज से आए श्रद्धालुओं को भी इंतजार है प्रभु की एक झलक पाने का। जन्मभूमि मथुरा में सुबह से ही भक्त प्रभु की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दिए। चाहे मंदिर हो या फिर घर। राधे-राधे गूंज रहा है। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर विशेष व्यवस्था की गई है। हर तरह सजावट है। कहीं फूलों की महक है तो कहीं इत्र की। जन्मोत्सव से एक दिन पहले भी जन्मस्थान पर भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही भगवान के दर्शनों के लिए लाइन लगी थी।

शुरू हो गए कार्यक्रम
मथुरा में श्रीकृष्‍ण जन्मस्‍थान पर भगवान कृष्‍ण के जन्मोत्सव का कार्यक्रम सुबह तड़के ही शुरू हो गए। इसमें गर्भग्रह और ठाकुर केशवदेव मंदिरों में मंगला दर्शन सुबह 5:30 बजे हुए, अभिषेक के दर्शन सुबह सात बजे, बाल भोग के दर्शन सुबह आठ बजे हुए। भोग के दर्शन सुबह 11 बजे, इसके बाद पूरे दिन दर्शन खुले रहेंगे। फल भोग के दर्शन सायं पांच बजे, आरती के दर्शन सायं 7:45 बजे होंगे। राजभोग के दर्शन सायं आठ बजे इसके बाद रात को श्रीकृष्ण जन्म के अभिषेक के कार्यक्रम होंगे। शाम सात बजे श्री कृष्ण जन्म की लीला का मंचन होगा, देर रात 12 बजे मध्यरात्रि में होगा भगवान का जन्म।

Published on:
15 Aug 2017 10:21 am
Also Read
View All