मथुरा

Nikay Chunav: सपा ने नामांकन के 6 दिन बाद बदला अपना मेयर प्रत्याशी, कैन्डिडेट का अश्लील वीडियो हुआ था वायरल

Nikay Chunav: पार्टी ने अपने प्रत्याशी तुलसी राम शर्मा के नामांकन के 6 दिनों के बाद टिकट काटकर निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व विधायक राजकुमार रावत को टिकट दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Apr 2023, 2:40 PM IST
akhilesh.jpeg
अखिलेश यादव

प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी उलझनों में दिख रही है। कहीं पर मेयर पालिका अध्यक्षों को टिकट देने के बाद वापस ले ले रही है तो कहीं निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन दे रही है। ताजा मामला मथुरा का है, जहां से पार्टी ने अपने प्रत्याशी तुलसी राम शर्मा के नामांकन के 6 दिनों के बाद टिकट काटकर निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व विधायक राजकुमार रावत को टिकट दिया है।

अश्लील वीडियो हुआ था वायरल
समाजवादी पार्टी ने मथुरा के मेयर सीट पर तुलसी राम शर्मा को टिकट दिया था। सपा से टिकट मिलने के दो दिनों बाद ही उनका एक अश्लील वीडियो वायरल हो गया। इस पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनके विरोधी उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहे है। लेकिन वो डरेंगे नहीं और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। इसके बाद उन्होंने अपना नामांकन भर दिया था।

पर्चा भरने के 6 दिन बाद पार्टी ने किया किनारा
मथुरा के मेयर सीट पर अपने प्रत्याशी के नामांकन के 6 दिन पार्टी ने उनसे किनारा कर लिया है। पार्टी की तरफ से तो अभी कोई बयान नहीं आया है। लेकिन इसके पीछे उनकी वीडियो वायरल को कारण बताया जा रहा है। इसे लेकर पार्टी सहज महसूस नहीं कर रही थी और पार्टी का एक बड़ा वर्ग उनका विरोध कर रहा था।

निर्दलीय प्रत्याशी को दिया समर्थन
पार्टी प्रत्याशी के पर्चा भरने के 6 दिन बाद पार्टी ने आज टिकट काट दिया। इसके बाद पार्टी ने आज दोपहर में अपने ट्विटर हैंडल से निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व विधायक राजकुमार रावत के समर्थन का ऐलान कर दिया। इसके बाद देखना ये है कि पार्टी का फैसला मानकर तुलसी राम शर्मा चुनाव से पीछे हट जाते है या राज कुमार रावत के लिए परेशानी खड़ी करते है।

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला