मथुरा

Krishna Janmashtami 2018: जन्मभूमि से मिलेगा इस बार कान्हा जी का ये खास संदेश

Sri Krishna Janmashtami 2018 पर इस बार श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा से असंख्य भक्तों को एक खास संदेश दिया जायेगा।
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2018, 1:08 PM IST
Feature image

मथुरा। Sri Krishna Janmashtami 2018 पर इस बार श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा से असंख्य भक्तों को एक खास संदेश दिया जायेगा। ये संदेश होगा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का। श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास द्वारा जन्माष्टमी पर आने वाले भक्तों कािे वृक्ष लगाये, जीवन बचायें और पर्यावनरण को सुरक्षित बनाये जाने का संदेश दिया जायेगा।

ताकि सुरक्षित रहे जीवन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के सचिव गोपोश्वरदास गोस्वामी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं में वन, श्रीयमुना जी, श्री गिरिराज जी, पवित्र ब्ररज के दर्शन बड़े ही सहजता से होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण ने पर्यावरण एवं वन की रक्षा के लिए अनेकानेक लीलायें कर, स्पष्ट संदेश दिया कि पर्यावरण सुरक्षित है, तभी तक यह जीवन सुरक्षित है। श्रुतियों, स्मृतियों एवं शास्त्रों में जहां आध्यात्मिक पक्ष का विस्तार से उल्लेख मिला है, वहीं पर्यावरण की रक्षा के लिए भी उतना ही ध्यान दिया गया है, जो धर्म एवं पर्यावरण के लिए हितकर है, उसे दैवीय प्रवृत्ति मानते हैं, जो धर्म एवं पर्यावरण के प्रतिकूल है, उसे आसुरी प्रवृत्तियों की संज्ञा दी है।

पर्यावरण रक्षा के लिए संकल्प
मानव सभ्यता की प्रकृति के उपर अटूट निर्भरता है। पर्यावरण हांनि होगी, तो हमारी सभ्यता खतरे में पड़ेगी। आज संपूर्ण विश्व पर्यावरण के प्रति मानव समाज की लापरवाही से अनेकानेक प्राकृतिक आपदाओं को झेल रहा है, जिसके चलते निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि से पर्यावरण की रक्षा के लिए आग्रह, एक संकल्प के रूप में प्रचारित एवं प्रसारित किया जायेगा। पर्यावरण रक्षा के लिए संकल्प दिलाया जायेगा।

ये भी पढ़ें - Krishna Janmashtami 2018: बाल गोपाल भेजेंगे शहीदों के परिवार को खास उपहार, देखें वीडियो

Published on:
Also Read
View All
Mathura News: RSS के शताब्दी वर्ष का समापन, गोवर्धन में हजारों स्वयंसेवकों ने निकाली 12 किलोमीटर भव्य यात्रा

कौन हैं मीरा राठौर? मुस्कान और रविता को फांसी देने के लिए जल्लाद बनने की जताइ इच्छा, DM को सौंपा प्रार्थना पत्र

‘अमेरिका से आए तिलचट्टे दिल्ली में फैलारहे हैं अराजकता’, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा का विपक्ष पर करारा हमला; SIR विवाद पर खोली पोल

नीला ड्रम केस: फांसी की सजा के बाद मुस्कान ने उठाया अगला कदम, जेल अधीक्षक से मांगी कानूनी मदद

‘कसाब भी हाथ में कलावा बांधकर घुसा था’, मतदाता सूची से फर्जी नाम कटने पर भड़के श्रीकांत शर्मा, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला