मथुरा

IIT रुड़की के छात्र-छात्राओं ने यमुना को साफ रखने का दिया सन्देश

यमुना को साफ करने का संदेश देते हुए आईआईटी रुड़की के छात्र छात्राओं ने रैली निकाली।

2 min read
Sep 23, 2017

मथुरा। यमुना मिशन के बैनर तले एक रैली निकली गयी, इस रैली में रुड़की आईआईटी के करीब 150 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। यमुना की स्तिथि को जानने के लिए ये छात्र छात्राएं मथुरा आये हुए है और यमुना को किस तरह से शुद्ध रखना है उसके लिए भी ये छात्र और छात्राएं सुझाव भी देंगे ।

150 छात्र छात्राओं ने लिया भाग

ये भी पढ़ें

CM साहब लोकार्पण तो कर दिया आपने फिर आईटीआई में अब तक क्यों शुरू नहीं हुई पढ़ाई

मथुरा में यमुना मिशन के बैनर तले यमुना को स्वच्छ रखने के लिए रैली निकाली गयी। इस रैली की शुरुआत मसानी के केदार धाम से की गयी और इसका समापन यमुना किनारे बने मोक्ष धाम पर किया गया। आईआईटी रुड़की से आये हुए छात्र राजेश ने बताया कि हम अपनी संस्कृति को बचाना चाहते हैं। उसको समझने के लिए और उसको देखने के लिए उसकी साफ सफाई के लिए हम आए हैं। देश के ही नहीं बल्कि विदेशी छात्र छात्रएं भी हमारे साथ इस यमुना रैली में भाग लेने के लिए आये हुए हैं। आईआईटी रुड़की से आयी छात्रा रूपाली ने बताया कि हम लोग करीब 150 छात्र और छात्राएं आये हैं, जिनमें इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर के स्टूडेंट भी शामिल हैं। छात्र छात्राओं ने जनता से भी अपील की कि वह युमना के स्वतच्छ बनाने में सहयोग करें।


देश भर में देंगे संदेश

समाज सेवी विनोद दीक्षित ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को यमुना में गंदगी ने फेंकने की अपील करना और यमुना को स्वच्छ बानाने का संदेश देना है। रैली के जरिए लोगों को वृक्षारोपण के लिए भी जागरुक किया गया। समाज सेवी विनोद दीक्षित ने कहा कि मथुरा से शुरू हुआ सफाई अभियान देश भर में संदेश देगा।


संस्कृति से कराएंगे रुबरु

यमुना मिशन ने संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि हमें रुड़की आईआईटी पर गर्व है जो आधुनिका शिक्षा के साथ साथ संस्कार बी दे रहे हैं। आज मसानी से लेकर यमुना के किनारे बने मोक्ष धाम तक रैली को निकाला जाएगा।सभी छात्र और छात्राओं को यमुना की स्थिति से अवगत कराया जाएगा ताकि हमारी संस्कृति को पहचानें और समझें।

ये भी पढ़ें

यूटीडी की सीटों पर आज होगा स्पॉट एडमिशन, छात्रों के लिए सुनहरा मौका

Published on:
23 Sept 2017 04:24 pm
Also Read
View All